आगरा MG रोड पर बनी मजार पर बुलडोजर एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
आगरा

Bulldozer Action: आगरा MG रोड पर बनी मजार पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

Bulldozer Action On Mazar: आगरा के एमजी रोड पर कॉलेज के सामने बीच सड़क बनी मजार को हटाया जा रहा है। मजार को एमजी रोड पर शिफ्ट किया जाएगा।

दिव्या सिंह

Bulldozer Action in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है। एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने सड़क पर बनी मजार को प्रशासन ने मंगलवार को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया है। मजार को आगरा कॉलेज के सामने ही नागरी प्रचारिणी के बराबर में स्थित मस्जिद परिसर में शिफ्ट किया जा रहा है।

इसे लेकर एक साल से पुलिस-प्रशासन द्वारा कवायद की जा रही थी। मजार की शिफ्टिंग के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान एसएन इमरजेंसी मोड़ से नालबंद चौराहे के बीच वाहनों का आवागमन पुलिस ने रोक दिया था।

एमजी रोड पर मजार को किया गया शिफ्ट

मेट्रो निर्माण के दाैरान एमजी रोड पर यातायात का दबाव बढ़ने पर एक वर्ष पहले फुटपाथ को छाेटा करके सड़क को चौड़ा किया गया था। जिससे यह मजार सड़क के बीच में आने से यातायात बाधित हो रहा था। जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा मजार वहां से हटाने का निर्णय किया गया था। अधिकारियों द्वारा एक जून को मजार की देखरेख से जुड़़े लोगों के साथ बातचीत के बाद इसे स्थानांतरित करने का निर्णय किया गया था।

भारी पुलिस बल तैनात

मंगलवार सुबह से मजार को शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया गया। यूपी पुलिस और प्रशासन की टीम आगरा कॉलेज के सामने पहुंची। एसएन इमरजेंसी और नालबंद चौराहे के बीच वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। उन्हें दूसरी लेन से निकाला गया। प्रशासन की टीम ने मजार को सड़क से हटवाने के बाद उसे नागरी प्रचारिणी के बराबर में स्थित मस्जिद में शिफ्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें-

बता दें कि, इससे पहले 19 जनवरी 2026 को कुंवर अजय तोमर ने धारा 80 सीपीसी के तहत नोटिस भेजकर बीच सड़क बनी मजार और दरगाह पर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि तय समय सीमा बीतने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही नोटिस का जवाब दिया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट का रुख करना पड़ा। वादी का कहना था कि उक्त मजार और दरगाह सरकारी भूमि पर बनी हैं और इनके कारण यातायात बाधित होता है, जिससे कई हादसे भी हो चुके हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच