फर्रुखाबाद (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

Farrukhabad News: खाली बैरक में फंदे से लटका मिला अग्निवीर का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा; जांच में जुटी पुलिस

Farrukhabad Agniveer: फर्रुखाबाद के सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर में 22 वर्षीय अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह का शव खाली बैरक में फंदे से लटका मिला। बदबू आने पर घटना का खुलासा हुआ।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Farrukhabad Agniveer Jashanpreet Singh: यूपी के फर्रुखाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर की खाली बैरक में बुधवार को अग्निवीर का शव फंदे से लटकते मिला। पगड़ी के कपड़े से बनाया गया फंदा था। बदबू उठने पर जवानों ने जब बैरक के अंदर झांक कर देखा गया तो घटना की जानकारी हुई। मृतक तीन महीने पहले वाहन चालक के प्रशिक्षण के रेजिमेंटल सेंटर आए थे।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रविवार से लापता था। 22 वर्षीय अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह पंजाब के बरनाल जिले के थाना टल्लेवाल क्षेत्र के गांव बख़्तगढ़ गांव के रहने वाले थे। कार्यवाहक प्रशासन बटालियन कमांडर मेजर मेघनील बोरा ने सुसाइड की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने साक्ष्य जुटाए

फतेहगढ़ के कोतवाली प्रभारी तेज सिंह, सेंट्रल चौकी प्रभारी शिवकुमार फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। टीम ने साक्ष्य जुटने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। अग्निवीर जश्नप्रीत 20 मार्च को वाहन चालक का प्रशिक्षण लेने ट्रेनिंग सेंटर आए थे।

फंदे से गला कसने से हुई मौत

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अग्निवीर के लापता होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से बात कर के खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जाएगा। जश्नप्रीत अपने पिता बूटा सिंह के इकलौते बेटे थे। डॉ अंबरिश कुमार ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। जिसमें गले में फंदा कसने से मौत होने की बात सामने आई है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?