अमित सियाल (सोर्स- फोटो नवभारत) 
उत्तर प्रदेश

काशी की गंगा आरती में पहुंचे अभिनेता अमित सियाल, बोले- मां गंगा के दरबार में मिली आत्मिक शांति

Amit Sial Varanasi visit: प्रसिद्ध अभिनेता अमित सियाल अपने दोस्त पुनीत सिंह के साथ गुरूवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लेकर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Amit Sial Kashi Ganga Aarti: गुरूवार को प्रसिद्ध अभिनेता अमित सियाल अपने साथी पुनीत सिंह के साथ वाराणसी पहुंचे। इस दौरान अभिनेता विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित होने वाली मां गंगा की दैनिक भव्य आरती में शामिल हुए। काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होते हुए अभिनेता ने मां गंगा का वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और गंगा आरती के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया।

काशी में मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा

आरती के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की अलौकिक आभा के बीच अभिनेता अमित सियाल पूरी श्रद्धा के साथ मां गंगा की आरती में शामिल हुए। आरती का दृश्य देखकर वे मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने कहा कि काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा से मन को शांति मिलती है।

विजिटर बुक में अद्भुत अनुभूति का किया वर्णन

बता दें कि अभिनेता अमित सियाल ने इस दौरान गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक पर भी अपने अनुभव साझा किए। अमित सियाल ने लिखा कि काशी आकर उन्हें अद्भुत अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि मां गंगा की आरती देखकर उन्हें आत्मिक शांति प्राप्त हुई और इसके लिए उन्होंने गंगा सेवा निधि के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह तथा सचिव हनुमान यादव ने अभिनेता का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

वेब सीरीज का चर्चित चेहरा हैं अमित सियाल

बता दें कि अमित सियाल भारतीय फिल्म और वेब सीरीज जगत का चर्चित चेहरा हैं। वे जामताड़ा: सबका नंबर आएगा, काठमांडू कनेक्शन, इनसाइड एज और मिर्जापुर जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वे रामायण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। काशी प्रवास के दौरान उनका यह आध्यात्मिक अनुभव चर्चा का विषय बना रहा।

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग