29 नवंबर 2026 समाचार अपडेट (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?

UP Major News 29 November 2029: राजनीतिक, औद्योगिक, प्रशासनिक, सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आएंगी। किन मुद्दों पर रहेगी नजर, कौन से खबरें दिखाएंगी असर? आज क्या होगा खास, पढ़ें यहां...

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे गीडा के 37वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

  • परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर सियासी तेज, राजनीतिक दलों के बीच बढ़ी बहस और बयानबाजी

  • निर्वाचन आयोग की तरफ से प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन

सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की निवेश सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। 29 नवंबर से एक दिसंबर तक चलेगा। समारोह में 17,650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश का पांच कंपनियों संग एमओयू होगा। इसके साथ ही सीएम 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज

परिसीमन विधेयक को लेकर 30 नवंबर 2026 से संसद में विशेष सत्र के पूर्व राजनीतिक गतिविधियां तेज है। भाजपा इस विधेयक के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों से संपर्क साध रही है। वहीं इस विधेयक को लेकर विपक्षी पार्टियों का गतिरोध भी जारी है। सबसे ज्यादा अधिक लोकसभा सीटों वाले यूपी में इस मुद्दे पर आज सियासी हलचल देखने को मिलेगी।

पीएम मोदी की 'मन की बात'

आज सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 140वां एपिसोड होगा। इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे बदलावों, नवचारों, प्रेरक गतिविधियों, जनहित और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं।

मतदाता सूची विशेष अभियान: आज भी लगेंगे विशेष कैंप

निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप 29 नवंबर को भी लगाये जायेंगे। 28 नवंबर को भी यह कैंप लगाए गए थे। इसमें बीएलओ की मौजूदगी में नए मतदाता फॉर्म-6 भरकार नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा इसमें मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों में सुधार के लिए भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

ददरी मेले में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तर प्रदेश के बलिया में ऐतिहासिक ददरी मेले में 29 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विजेताओं को लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। पहले स्थान आने वाले विजेता को बुलेट, दूसरे स्थान वाले को सामान्य बाइक और तृतीय स्थान पर आने वाले को स्कूटी दी जाएगी। इसका आयोजन 11 बजे से नंदी ग्राम मैदान में होगा।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बंगाल की खाड़ी में 3 दिन का NOTAM जारी; क्या भारत अग्नि-6 का करेगा परीक्षण?

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज