SBI एटीएम में खड़े लोग, ( सोर्स- सोशल मीडिया) 
यूटिलिटी

देश के सबसे बड़े बैंक का बड़ा फैसला, ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, जानें अब जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

State Bank of India: SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट रखने वालों के लिए यह बदलाव थोड़ा ज्यादा चौंकाने वाला है। पहले नॉन-SBI ATM पर इन्हें अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती थी।

मनोज आर्या

SBI ATM Service Charge: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। अब ATM से पैसा निकालना पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा पड़ सकता है। बैंक ने दूसरे बैंकों के एटीएम इस्तेमाल करने पर लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। यह फैसला उन ग्राहकों की जेब पर सीधा असर डालेगा जो बार-बार नॉन-SBI ATM का उपयोग करते हैं।

SBI के मुताबिक, ATM और ADWM (ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विदड्रॉल मशीन) पर लगने वाली इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि बैंक को अपने सर्विस चार्ज में बदलाव करना पड़ा है। इंटरचेंज फीस वह राशि होती है जो एक बैंक को दूसरे बैंक के ATM इस्तेमाल करने पर देनी होती है। इसी बढ़े हुए खर्च का बोझ अब ग्राहकों पर डाला जा रहा है।

SBI ग्राहकों पर क्या होगा असर?

SBI ने नॉन-SBI ATM से मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया है। सेविंग अकाउंट धारक हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन पहले की तरह कर सकेंगे। लेकिन जैसे ही यह फ्री लिमिट खत्म होगी, उसके बाद कैश निकालने पर अब 23 रुपये + GST देना होगा। पहले यही चार्ज 21 रुपये था। वहीं अगर आप सिर्फ बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करते हैं तो इसके लिए 11 रुपये + GST चुकाने होंगे, जो पहले 10 रुपये था।

सैलरी अकाउंट वालों को बड़ा झटका

SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट रखने वालों के लिए यह बदलाव थोड़ा ज्यादा चौंकाने वाला है। पहले नॉन-SBI ATM पर इन्हें अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती थी। अब यह सुविधा खत्म कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत सैलरी अकाउंट धारकों को महीने में कुल 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे, जिसमें कैश विदड्रॉल और बैलेंस चेक दोनों शामिल होंगे। इसके बाद वही बढ़ा हुआ चार्ज लागू होगा।

किन लोगों के लिए बड़ी राहत?

बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट रखने वालों के लिए राहत की खबर है। इस कैटेगरी में किसी तरह का नया चार्ज नहीं लगाया गया है। वहीं अगर आप SBI का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके SBI के ही ATM से लेन-देन करते हैं, तो आपके लिए भी कुछ नहीं बदला है। पुराने नियम और चार्ज पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

अगर आप बार-बार दूसरे बैंक के ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो अब थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कोशिश करें कि SBI के ATM से ही ट्रांजैक्शन करें या फ्री लिमिट के अंदर ही निकासी पूरी कर लें, ताकि अतिरिक्त चार्ज से बचा जा सके।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो