वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
यूटिलिटी

खरबूजा काटने का नया हैक वायरल, यूजर्स बोले- ‘पूरा बिगड़ जाएगा!’

Melon Cutting Hack : सोशल मीडिया पर खरबूजा काटने का एक अनोखा तरीका वायरल हो रहा है, जिसे बच्चों के लिए आसान बताया जा रहा है, लेकिन यूजर्स इसके खिलाफ भी नजर आ रहे हैं।

हितेश तिवारी

Fruit Cutting Tips : गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में खरबूजा की मांग तेजी से बढ़ जाती है। यह फल न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि हाइड्रेशन, दिल की सेहत और वजन घटाने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

आमतौर पर लोग खरबूजे को बीच से काटकर उसके टुकड़े करते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इसे काटने का एक नया तरीका तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है कि क्या यह तरीका सही है या नहीं।

वायरल वीडियो से जानें खरबूजा काटने का सही तरीका

वायरल वीडियो में एक महिला बच्चों के लिए खरबूजा काटने का अलग तरीका दिखाती नजर आती है। इसमें वह फल को बीच से काटने के बजाय ऊपर से पहले एक सीधी लाइन में काटती है और फिर थोड़ी दूरी पर क्रॉस कट लगाती है।

इसके बाद वह एक बड़ा टुकड़ा निकालकर बच्चे को खाने के लिए देती है। यह टुकड़ा देखने में काफी अलग और आकर्षक लगता है। वीडियो में बच्चे का रिएक्शन भी पॉजिटिव नजर आता है, जिससे कुछ लोग इस हैक को उपयोगी मान रहे हैं।

वायरल वीडियो लोगों के बीच बना चर्चा का विषय

हालांकि, वायरल वीडियो पर यूजर्स का एक बड़ा वर्ग इस तरीके से सहमत नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया कई लोगों ने कमेंट में कहा कि इस तरह काटने से खरबूजा खराब हो सकता है और उसका शेप भी सही नहीं आता। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा, “पूरा बिगड़ जाएगा।”

वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि खरबूजा किसी भी तरह काटकर खाया जा सकता है, लेकिन अगर साफ-सुथरी सर्विंग चाहिए तो पारंपरिक तरीका ज्यादा बेहतर है। कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल