IRCTC चारधाम यात्रा (फोटो - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

IRCTC का चारधाम टूर पैकेज: भोपाल से 13 दिन में बद्रीनाथ-केदारनाथ सहित सभी धामों के दर्शन

IRCTC Chardham Yatra Package : IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए भोपाल से चारधाम यात्रा का खास पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें 13 दिनों में सभी प्रमुख धामों के दर्शन कराए जाएंगे।

हितेश तिवारी

Chardham Yatra 2026 : श्रद्धालुओं के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) एक शानदार चारधाम यात्रा पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत यात्रियों को बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के दर्शन कराए जाएंगे।

यह टूर पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो बिना किसी परेशानी के एक ही यात्रा में चारों पवित्र धामों की यात्रा करना चाहते हैं। इस पैकेज की कुल अवधि 12 रात और 13 दिनों की है, जिसमें यात्रियों को पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

IRCTC का चार धाम यात्रा पैकेज

इस यात्रा की शुरुआत भोपाल से होगी और इसमें हवाई यात्रा के साथ-साथ बस के जरिए भी सफर कराया जाएगा। IRCTC के मुताबिक इस टूर के लिए 5 मई 2026 और 1 जून 2026 की तारीखें निर्धारित की गई हैं। पैकेज में यात्रियों को होटल में ठहरने, भोजन, गाइड और एस्कॉर्ट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है, जिससे यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस तरह यह पैकेज एक कंप्लीट ट्रैवल सॉल्यूशन के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अतिरिक्त व्यवस्था की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें :

यात्रियों को मिलेगी सभी जरूरी सुविधाएं

चारधाम यात्रा का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और हर साल लाखों श्रद्धालु इन धामों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में IRCTC का यह पैकेज उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो समय और सुविधा दोनों का ध्यान रखते हुए यात्रा करना चाहते हैं। एक ही पैकेज में सभी जरूरी सुविधाएं मिलने से यह यात्रा न केवल आसान बनती है, बल्कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आरामदायक अनुभव भी प्रदान करती है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश