जनगणना 2027 (फोटो - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

जनगणना 2027 शुरू: घर बैठे करें स्वगणना, 21 मई तक मिलेगा मौका; 22 मई से 21 जून तक होगा मकानों की गणना का कार्य

India Online Census : देश की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नागरिक 21 मई तक घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना कर सकते हैं, इसके बाद 22 मई से मकानों की गणना शुरू होगी।

हितेश तिवारी

House Listing Census : भारत में दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस समय स्वगणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन का चरण चल रहा है, जिसमें लोग घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। बताया गया है कि प्रयागराज मंडल के चार जिलों में पिछले चार दिनों में करीब 12 हजार लोगों ने स्वगणना पूरी कर ली है।

यह प्रक्रिया 21 मई तक जारी रहेगी। इसके बाद 22 मई से 21 जून तक मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से समय रहते पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भरने की अपील की है।

21 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना

स्वगणना प्रक्रिया के तहत नागरिकों को पहले पोर्टल पर राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद भाषा और जिले का चयन करना होगा। फिर मैप पर अपने घर की सही लोकेशन मार्क करनी होगी।

इसके बाद मकान और परिवार से जुड़े कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। यह प्रक्रिया हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। अधिकारियों का कहना है कि यह तरीका लोगों के लिए आसान है और इससे वे घर बैठे अपनी जानकारी सही तरीके से दर्ज कर सकते हैं।

जनगणना के आधार पर भविष्य की सरकारी योजनाएं तय होंगी

22 मई से शुरू होने वाली मकान गणना के दौरान जेल, वृद्धाश्रम, अनाथालय, छात्रावास, होटल, बोर्डिंग हाउस, आश्रम और अन्य संस्थानों में रहने वाले लोगों को संस्थागत परिवार माना जाएगा। वहीं खुले में रहने वाले बेघर परिवारों के लिए अलग नियम लागू होंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार जनगणना केवल आबादी गिनने का काम नहीं है, बल्कि इससे आयु, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक गतिविधि और सामाजिक स्थिति जैसे अहम आंकड़े जुटाए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की सरकारी योजनाएं और नीतियां तय की जाती हैं। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा