अटल पेंशन योजना (सोर्स - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

APY का जलवा: अटल पेंशन योजना से जुड़े 9 करोड़ लोग, गारंटीड पेंशन ने जीता भरोसा

Atal Pension Yojana : अटल पेंशन योजना (APY) ने 9 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। 2015 में शुरू हुई यह सरकारी योजना 60 साल के बाद 1000 से 5000 रुपये तक की गारंटीड मासिक पेंशन देती है।

हितेश तिवारी

APY Scheme Benefits : सरकार की लोकप्रिय सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल अटल पेंशन योजना (APY) लगातार लोगों का भरोसा जीत रही है। इस योजना से जुड़ने वालों की संख्या अब 9 करोड़ के पार पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 21 अप्रैल 2026 तक इस स्कीम ने यह बड़ा आंकड़ा पार कर लिया।

वित्त वर्ष 2025-26 में ही 1.35 करोड़ से ज्यादा नए लोगों ने इस योजना में नामांकन कराया, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। केंद्र सरकार ने 9 मई 2015 को इस योजना की शुरुआत की थी, जिसका मकसद असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना है। इस योजना के तहत सरकार 1000 रुपये से 5000 रुपये तक मासिक पेंशन की गारंटी देती है।

अटल पेंशन योजना की खासियत

अटल पेंशन योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई थी, जो किसी सरकारी या निजी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पाते। इसमें 18 से 40 वर्ष तक का कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है, बशर्ते उसके पास बैंक या डाकघर में बचत खाता हो। इस योजना में हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है और 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलनी शुरू होती है।

पेंशन की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि व्यक्ति किस उम्र में योजना से जुड़ता है और हर महीने कितना निवेश करता है। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में योजना शुरू करता है, तो उसे 20 साल तक निवेश करना होगा। इसके बाद उसे तय पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

अटल पेंशन योजना सफल पेंशन योजनाओं में शामिल

सरकार ने यह योजना किसानों, मजदूरों, घरेलू कामगारों, रिक्शा चालकों और छोटे दुकानदारों जैसे असंगठित क्षेत्र के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई थी। इन लोगों के पास रिटायरमेंट के बाद आय का कोई स्थायी साधन नहीं होता, इसलिए यह योजना उनके लिए बड़ा सहारा बन रही है।

कम निवेश में पेंशन की गारंटी मिलने की वजह से लोग तेजी से इससे जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि अटल पेंशन योजना अब सरकार की सबसे सफल पेंशन योजना में शामिल हो चुकी है, जो करोड़ों लोगों के बुढ़ापे को सुरक्षित बनाने में मदद कर रही है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल