भोपाल के पास घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

भोपाल के पास छिपी हुई ये जगहें हैं वीकेंड का परफेक्ट ठिकाना

Bhopal Weekend Getaway: भोपाल के पास मानसून में घूमने की कई शानदार जगह है जहां पर लोग अक्सर जाना पसंद करते हैं। यहां पर आकर आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी और मन भी शांत रहेगा।

प्रीति शर्मा

Places to Visit Near Bhopal: बारिश का असली मजा शहर के शोर-शराबे से दूर पहाड़ियों और झीलों के बीच आता है। इस मौसम में प्रकृति के साथ समय बिताना एक यादगार अनुभव होता है। अगर आप ऐसी ही जगहों की तलाश में रहते हैं तो भोपाल के आसपास वीकेंड पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर हरियाली, शांत वातावरण और झरने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

भोपाल के पास वीकेंड पर कुछ समय शांति और सुकून में बिताना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं। क्योंकि इस समय इन जगहों का वातावरण बहुत ही शांत और खुशनुमा रहता है।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में तवा बांध और रिसॉर्ट स्थित है। यह तवा नदी पर बना हुआ है और इसके पास ही रिसॉर्ट है। यह जगह भोपाल से करीब 135 किमी दूर स्थित है जहां पहुंचने में आपको कम से कम ढाई घंटा लगेगा। बारिश के समय तवा डैम की खूबसूरती काफी अलग होती है। यहां पर झील में बोटिंग का मजा भी लिया जा सकता है।

भीमबेटका रॉक शेल्टर

भोपाल से लगभग 45 किमी दूर स्थित भीमबेटका रॉक शेल्टर बहुत शानदार जगह है। यहां पर शानदार नजारों का मजा लिया जा सकता है। प्राचीन गुफा और मानसून में हरे-भरे जंगलों को देखने का मजा ही अलग है। यहां पर वीकेंड ट्रिप के लिए परिवार और बच्चों के साथ जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश का मिनी हिल स्टेशन पचमढ़ी भोपाल से करीब 210 किमी दूर है। यहां पर मौजूद हरे-भरे जंगल, झरने, झील, अप्सरा विहार और धूपगढ़ लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। मानसून में हरियाली और फॉग का मजा लेना चाहते हैं तो इस जगह पर आ सकते हैं। साथ ही यहां ट्रेकिंग और फोटोग्राफी भी की जा सकती है।

राजा भोज टूरिस्ट कॉम्पलेक्स

भोपाल से 40 किमी दूर हलाली डैम के पास रोजा भोज टूरिस्ट कॉम्पलेक्स है। यहां बड़ी तालाब नाम की झील है जो राजा भोज ने 11वीं शताब्दी में बनवाई थी। यह सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है। यहां पर आप नाव की सवारी, स्पोर्ट्स एक्टिविटी और अन्य चीजें कर सकते हैं। वीकेंड गेटअवे के लिए यह जगह परफेक्ट है।

वीकेंड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो भोपाल के पास इन जगहों पर एक बार जरूर घूमने का प्लान करें। इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण मन को शांत करता है और चिंताओं को दूर रखने में मदद करता है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक