YouTube में क्या बदल रहा है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

YouTube का बड़ा बदलाव: इन पुराने iPhone और iPad डिवाइसेज़ पर नहीं चलेगा एप, जानिए अब क्या करें यूज़र?

YouTube अपना नया अपडेट के बाद कई पुराने Apple डिवाइसेज़ के लिए बुरी खबर ला रहा है। इस अपडेट के बाद YouTube एप अब केवल iOS 16 या इससे ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा।

सिमरन सिंह

YouTube ने हाल ही में अपना नया अपडेट संस्करण 20.22.1 जारी किया है, जो कई पुराने Apple डिवाइसेज़ के लिए बुरी खबर लेकर आया है। इस अपडेट के बाद YouTube एप अब केवल iOS 16 या इससे ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा। यानी जिन डिवाइस में iOS 15 तक ही सपोर्ट है, उन पर अब YouTube एप का सपोर्ट पूरी तरह से बंद हो गया है।

कौन-कौन से iPhone और iPad यूज़र्स हो गए हैं प्रभावित?

इस अपडेट के बाद निम्नलिखित डिवाइसेज़ पर अब YouTube एप इंस्टॉल या अपडेट नहीं किया जा सकेगा: iPhone मॉडल्स:

  • iPhone 6s
  • iPhone 6s Plus
  • iPhone 7
  • iPhone 7 Plus
  • iPhone SE (पहली पीढ़ी)
  • iPod Touch (सातवीं पीढ़ी)

iPad मॉडल्स:

  • iPad Air 2
  • iPad Mini 4

इन सभी डिवाइसेज़ को iOS 16 या iPadOS 16 का अपडेट नहीं मिल सकता, जिससे अब ये YouTube के लेटेस्ट वर्जन के लिए अयोग्य हो गए हैं।

क्या अब YouTube देखना पूरी तरह से बंद हो जाएगा?

नहीं। यदि आप उपरोक्त डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो YouTube पूरी तरह बंद नहीं होगा। आप अभी भी अपने डिवाइस के ब्राउज़र (जैसे Safari या Chrome) के जरिए m.youtube.com पर जाकर वीडियो देख सकते हैं। हालांकि, यह अनुभव एप जितना स्मूद और इंटरएक्टिव नहीं होगा।

यूज़र्स के सामने विकल्प

यूज़र्स के पास अब तीन विकल्प हैं:

  • नया iOS 16 सपोर्टेड डिवाइस खरीदना
  • ब्राउज़र के जरिए YouTube एक्सेस करना
  • पुराने वर्जन की YouTube एप का इस्तेमाल जारी रखना (जब तक चले)

यह बदलाव खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए महत्वपूर्ण है जो पुराने डिवाइस का उपयोग लंबे समय से कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में