YouTube का ये फीचर है काम का। (सौ. unsplash) 
टेक्नॉलजी

YouTube ने लॉन्च किया नया AI टूल, अब वीडियो के लिए खुद तैयार होगी फ्री बैकग्राउंड म्यूज़िक

Creator Insider चैनल पर इस फीचर का डेमो दिया गया है। इसमें क्रिएटर्स किसी भी तरह का प्रॉम्प्ट डाल सकते हैं, जैसे — "वर्कआउट मोंटाज के लिए प्रेरणादायक और ऊर्जावान संगीत"

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: YouTube ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नया और दमदार फीचर पेश किया है। कंपनी ने एक AI-संचालित टूल लॉन्च किया है, जो वीडियो के लिए फ्री में बैकग्राउंड म्यूज़िक जनरेट करता है। इस नए फीचर की मदद से क्रिएटर्स को कॉपीराइट क्लेम से बचने में आसानी होगी।

कैसे काम करता है YouTube का नया म्यूज़िक असिस्टेंट?

Creator Insider चैनल पर इस फीचर का डेमो दिया गया है। इसमें क्रिएटर्स किसी भी तरह का प्रॉम्प्ट डाल सकते हैं, जैसे — "वर्कआउट मोंटाज के लिए प्रेरणादायक और ऊर्जावान संगीत" — और उसके आधार पर टूल कई म्यूज़िक ट्रैक्स तैयार करता है। क्रिएटर्स इन ट्रैक्स को रिव्यू कर सकते हैं और मनचाही धुन को डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह नया Music Assistant टूल फिलहाल YouTube Creator Music के बीटा वर्जन का हिस्सा है।

किसे मिलेगा इसका फायदा?

The Verge के मुताबिक, यह फीचर धीरे-धीरे उन यूज़र्स के लिए रोलआउट हो रहा है, जिनके पास Creator Music का एक्सेस है। इसका उद्देश्य है क्रिएटर्स को उनके वीडियो के टोन और स्टाइल के अनुसार म्यूज़िक तैयार करने की सुविधा देना। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

YouTube के अन्य AI प्रोजेक्ट्स भी हैं सुर्खियों में

YouTube सिर्फ इसी टूल तक सीमित नहीं है। कंपनी पहले भी AI म्यूज़िक जनरेशन के क्षेत्र में कई प्रयोग कर चुकी है। उदाहरण के तौर पर:

  • Dream Track: यूज़र्स किसी गाने की धुन गुनगुना सकते हैं और AI उसे म्यूज़िक ट्रैक में बदल देता है।
  • Music Remixer: यूज़र्स लोकप्रिय गानों को नए अंदाज़ में "रीस्टाइल" कर सकते हैं, खासतौर पर Shorts के लिए।

इसके अलावा, Stability AI और Meta जैसी कंपनियां भी इस तरह के AI टूल्स पर काम कर रही हैं, जो प्रॉम्प्ट के आधार पर बैकग्राउंड ऑडियो और साउंड सिंथेसाइज़ कर सकते हैं।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज