Smart Earrings Health Device: आज के दौर में फिट रहना सिर्फ जिम तक सीमित नहीं रहा। अब सेहत पर नजर रखने के लिए लोग स्मार्टवॉच और स्मार्ट रिंग का सहारा ले रहे हैं। लेकिन अब टेक्नोलॉजी एक कदम और आगे बढ़ गई है। वियरेबल टेक की दुनिया में Lumia 2 नाम की स्मार्ट ईयरिंग्स ने एंट्री ली है, जो आपके कान में पहनकर आपकी हेल्थ को ट्रैक कर सकती है। यह दुनिया का सबसे छोटा और एडवांस वेलनेस डिवाइस बताया जा रहा है।
इस डिवाइस को Harvard University और Duke University के रिसर्चर्स ने मिलकर तैयार किया है। इसका मुख्य मकसद शरीर में ब्लड फ्लो की सटीक निगरानी करना है। कंपनी के CEO Daniel Lee के अनुसार, उनके पिता के गिरने की घटना के बाद इस टेक्नोलॉजी को विकसित करने का आइडिया आया, ताकि रियल-टाइम में हेल्थ रिस्क को पहचाना जा सके।
यह डिवाइस वजन में 1 ग्राम से भी कम है और साइज में ईयरबड्स से करीब 5 गुना छोटा है। बावजूद इसके, यह 20 से ज्यादा हेल्थ पैरामीटर्स ट्रैक कर सकता है, जैसे:
छोटा आकार, लेकिन बड़ा काम यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
Lumia 2 की खास बात इसकी स्वैपेबल बैटरी है। एक बैटरी करीब 7 दिन तक चलती है। जब बैटरी खत्म हो जाए, तो उसे निकालकर दूसरी चार्ज्ड बैटरी लगा सकते हैं। इससे डिवाइस को उतारने की जरूरत नहीं पड़ती और हेल्थ डेटा लगातार रिकॉर्ड होता रहता है।
यह स्मार्ट ईयरिंग्स तीन स्टाइल स्टड, हग्गी हूप्स और ईयर कफ में आती हैं। जिन लोगों के कान छिदे नहीं हैं, वे भी इसे आसानी से पहन सकते हैं। इसका डिजाइन बिल्कुल ज्वैलरी जैसा है, जिससे यह एक गैजेट कम और फैशन एक्सेसरी ज्यादा लगती है। साथ ही स्विचबैक टेक्नोलॉजी से इसे पुराने झुमकों के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह डिवाइस कान के पीछे लगे सेंसर के जरिए डेटा कलेक्ट करता है, जो कलाई की तुलना में ज्यादा सटीक माना जाता है। यहां ब्लड वेसल्स त्वचा के करीब होती हैं और हाथ की मूवमेंट्स डेटा को प्रभावित नहीं करतीं।
Lumia 2 की शुरुआती कीमत 249 डॉलर (करीब ₹24,000) रखी गई है। इसके साथ ऐप और डेटा एनालिसिस के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन भी लेना होगा। इसकी शिपिंग दिसंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है।