Xiaomi का नया फोन होगा लॉन्च। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max की एंट्री होगी जल्द, 8,500mAh बैटरी और 200MP कैमरा, कीमत भी हो सकती है महंगी

Xiaomi 18 Series Launch: Xiaomi फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज 23 सितंबर को चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च करने वाला प्लान कर रही है। जिसमें शानदार फीचर्स मिलने वाले है।

सिमरन सिंह

Xiaomi New Launch: Xiaomi अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में बड़ा बदलाव करने जा रही है। बता दें कि कंपनी 23 सितंबर को चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च करने वाला प्लान कर रही है। वहीं लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे चीन के लोकल टाइम पर शुरू किया जाएगा। साथ ही इस बार कंपनी ने स्टैंडर्ड Xiaomi 18 को लॉन्च से बाहर रखा है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि Apple की तरह Xiaomi भी इस बार अपनी पूरी नंबर वाली सीरीज एक साथ लॉन्च नहीं कर रही है।

वहीं लॉन्च से पहले 20 सितंबर को Xiaomi ने दोनों फोन के हार्डवेयर से जुड़ी कई अहम जानकारियां शेयर की हैं। जिसमें बड़ी बैटरी, Leica कैमरा सिस्टम, रियर सेकेंडरी डिस्प्ले और नया HyperOS 4 खास आकर्षण हैं।

8,500mAh तक की बड़ी बैटरी

Xiaomi 18 Pro के बारे में बताए तो इसमें 7,000mAh, जबकि 18 Pro Max में 8,500mAh बैटरी दी जाएगी। यानी Pro Max मॉडल में Pro की तुलना में 1,500mAh ज्यादा क्षमता मिलेगी। पिछले साल के Xiaomi 17 Pro Max के मुकाबले भी इसमें 1,000mAh ज्यादा बैटरी होगी। वहीं कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि बैटरी सेल में 32 प्रतिशत सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि बड़ी बैटरी का मतलब यह जरूरी नहीं कि बैटरी बैकअप भी उतने ही प्रतिशत बढ़ जाएगा। फोन का प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और इस्तेमाल का तरीका भी बैटरी लाइफ पर असर डालता है।

दोनों फोन में 200MP कैमरा

इस फोन की फोटोग्राफी को देखे तो इस मामले में Xiaomi ने दोनों मॉडल में 200MP मेन कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया है। दोनों फोन में Leica कैमरा सिस्टम भी मिलेगा। लेकिन कंपनी ने अभी कैमरा सेंसर का साइज और अपर्चर जैसी अहम जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए केवल समान मेगापिक्सल देखकर दोनों फोन की कैमरा क्वालिटी को एक जैसा मानना सही नहीं होगा।

2nm चिप और रियर स्क्रीन का नया अंदाज

जानकारी में सामने यह भी आया है कि Xiaomi ने दोनों स्मार्टफोन में 2nm प्लेटफॉर्म होने की जानकारी दी है लेकिन प्रोसेसर का नाम अभी सामने नहीं आया है। Qualcomm का Snapdragon Summit 22 से 24 सितंबर तक चलेगा, जहां नए Snapdragon 8 Elite चिप्स पेश किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में Xiaomi के नए फ्लैगशिप में लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर मिलने की संभावना पर नजर रहेगी।

इसके अलावा फोन के पीछे सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलेगा। Xiaomi ने इसे पिछले साल की Xiaomi 17 सीरीज में पेश किया था। इस बार रियर स्क्रीन कैमरा मॉड्यूल के साथ फ्लश डिजाइन में होगी। HyperOS 4 में इस स्क्रीन के लिए AI की मदद से कार्ड बनाने का फीचर भी मिलेगा।

कीमत पर अभी सस्पेंस

Xiaomi ने अभी 18 Pro और 18 Pro Max की कीमत का ऐलान नहीं किया है। पिछले साल Xiaomi 17 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,999 और 17 Pro Max की CNY 5,999 थी। इस बार मेमोरी और कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के चलते कीमत में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक कीमत लॉन्च इवेंट में ही साफ होगी।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम