Highlight:
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने 17 नवंबर को पेरिस में आयोजित इवेंट में दोनों स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है।
दोनों स्मार्टफोन में Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया डुअल 200MP कैमरा सेटअप है।
Xiaomi 18 Pro Max Specifications: Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने 17 नवंबर को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान इन दोनों स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है। इस बार फोन में सिर्फ दमदार कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं बल्कि पीछे की तरफ भी एक अलग डिस्प्ले दी गई है। इसकी मदद से यूजर्स सेल्फी लेने से लेकर नोटिफिकेशन देखने और दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते है।
वहीं दोनों स्मार्टफोन में Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया डुअल 200MP कैमरा सेटअप, लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर और बिल्ट-इन Privacy Display टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी खास बात यह है कि Xiaomi ने इस बार अपनी सेकेंडरी स्क्रीन को पहले से ज्यादा उपयोगी बनाने की कोशिश की है।
Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,399 यूरो (करीब 1.44 लाख रुपये) रखी गई है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 1,599 यूरो (करीब 1.64 लाख रुपये) है।
दूसरी तरफ Xiaomi 18 Pro Max के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,599 यूरो और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,799 यूरो (करीब 1.85 लाख रुपये) है। दोनों फोन Black, White, Cosmic Blue और Velvet Red कलर में पेश किए गए हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ये यूरोप की कीमतें हैं भारत की आधिकारिक कीमत नहीं।
Xiaomi 18 Pro के फीचर्स को देखे तो इसमें 6.4 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन मिलती है। दोनों में 1Hz से 120Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। वहीं फोन के पीछे भी 2.7 इंच और 2.9 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है। इससे यूजर्स रियर कैमरे से सेल्फी और ग्रुप फोटो ले सकते हैं। इसके अलावा कॉल, नेविगेशन, QR कोड और बोर्डिंग पास जैसी जरूरी जानकारी भी देख सकते हैं।
एक और खास फीचर Privacy Display है। यह स्क्रीन को साइड से देखने वाले लोगों से कंटेंट छिपाने में मदद करता है। Xiaomi ने Privacy Notice फीचर भी दिया है जो आसपास किसी के स्क्रीन देखने पर यूजर को अलर्ट कर सकता है।
साथ ही फोन में फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में Leica का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। जिसका सीधा मतलब है कि यूजर्स को हाई-रेजोल्यूशन फोटो के साथ जूम और वाइड एंगल फोटोग्राफी का विकल्प भी मिलेगा।
वहीं परफॉर्मेंस की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है जबकि Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलता है। दोनों प्रोसेसर TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं।
इसकी बैटरी के मामले में Xiaomi 18 Pro में 6,000mAh और Pro Max में 7,050mAh की बैटरी मिलती है। दोनों में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। वहीं Pro में 90W और Pro Max में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है।
भारतीय ग्राहकों के लिए अभी के लिए कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि Xiaomi 18 Pro को भारत में पेश करने के संकेत पहले दिए गए थे और इसे India Mobile Congress में भी दिखाया गया था। लेकिन भारत में इसकी बिक्री कब शुरू होगी यह अभी साफ नहीं है।
जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि Xiaomi ने इस सीरीज में पीछे की स्क्रीन, Leica कैमरा और Privacy Display को खास पहचान देने की कोशिश की है। लेकिन भारतीय ग्राहकों को अभी इसकी कीमत और उपलब्धता का इंतजार करना होगा।