X Chat जोी आए कई शानदार फीचर्स। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

X Chat में धमाकेदार फीचर्स की एंट्री: अब WhatsApp को मिलेगी सीधी टक्कर!

Typing Indicator and Mention Feature: एलन मस्क के X प्लेटफॉर्म पर चैटिंग के लिए X Chat में नए फ़ीचर सीधे तौर पर WhatsApp को चुनौती देने वाले हैं। इस बार कई फीचर्स आ रहे है जो कई तरह से मजेदार है।

सिमरन सिंह

X Chat Updated Features: एलन मस्क के X प्लेटफॉर्म पर चैटिंग का अनुभव अब पहले से कहीं ज़्यादा इंटरैक्टिव और यूज़र-फ्रेंडली हो गया है। X Chat में हाल ही में जुड़े नए फ़ीचर सीधे तौर पर WhatsApp को चुनौती देने वाले हैं। अब यूज़र्स को एक्स चैट पर टाइपिंग इंडिकेटर, इमोजी रिएक्शन, @मेंशन, चैट सर्च और बेहतर डायरेक्ट मैसेज कंट्रोल जैसे फ़ीचर मिलने लगे हैं।

ऐप अपडेट करिए, नए अनुभव पाइए

इन नए फीचर्स का लाभ उठाने के लिए आपको X ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। अपडेटेड वर्जन अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। जहां से आप इसे डाउनलोड और अपडेट कर सकते है।

टाइपिंग इंडिकेटर और इमोजी रिएक्शन: बातचीत का नया अंदाज़

अब जब भी कोई यूजर चैट में टाइप कर रहा होगा, आप उसे रियल टाइम में देख पाएंगे, बिल्कुल WhatsApp की तरह। यह फीचर चैटिंग को और भी सहज और व्यावहारिक बनाता है। वहीं, इमोजी रिएक्शन की मदद से यूजर सीधे किसी मैसेज पर थम्स अप, हार्ट, लाफिंग या अन्य इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दे सकते हैं। इससे कैजुअल चैटिंग और भी मजेदार हो जाएगी।

@mention फीचर: अब ग्रुप चैट्स में बात कहना हुआ आसान

X Chat में अब @mention फ़ीचर भी शामिल है। यह फ़ीचर यूज़र्स को चैट में किसी ख़ास व्यक्ति को टैग करने की सुविधा देता है। यह ग्रुप चैट में ख़ास तौर पर उपयोगी है, जहाँ कई लोगों के बीच किसी एक व्यक्ति का ध्यान खींचना मुश्किल होता है।

नया मैसेज डिवाइडर और UI सुधार

X Chat में अब एक नया मैसेज डिवाइडर भी होगा, जो रोज़ाना के आधार पर संदेशों को अलग-अलग करेगा। इससे यूज़र्स को एक व्यवस्थित और साफ़-सुथरा इंटरफ़ेस मिलेगा। इसके साथ ही, कंपनी ने क्वालिटी ऑफ़ लाइफ में भी कई सुधार किए हैं, जिससे चैटिंग का अनुभव और भी आरामदायक हो गया है।

X का लक्ष्य: वॉट्सऐप को कड़ी टक्कर देना

अब तक X Chat को सिर्फ़ एक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर ही जाना जाता था, लेकिन इन खूबियों के साथ इसने एक पूर्ण मैसेजिंग ऐप बनने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही X Chat, WhatsApp और Instagram Chat को टक्कर देने वाला एक बड़ा खिलाड़ी बन सकता है।

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप