OpenAI Earbuds Design (Source. AI) 
टेक्नॉलजी

कान में बैठा ChatGPT, AirPods को टक्कर देने आ रहे OpenAI के AI ईयरबड्स

OpenAI AI Earbuds: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब सिर्फ ऐप्स और वेबसाइट्स तक सीमित नहीं रहना चाहती। एक नए लीक के मुताबिक, कंपनी अपना पहला कंज्यूमर हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है।

सिमरन सिंह

OpenAI Earbuds Design: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब सिर्फ ऐप्स और वेबसाइट्स तक सीमित नहीं रहना चाहती। एक नए लीक के मुताबिक, कंपनी अपना पहला कंज्यूमर हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है AI से लैस स्मार्ट ईयरबड्स, जो Apple के AirPods और दूसरे प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स को सीधी टक्कर दे सकते हैं। अगर यह प्रोडक्ट हकीकत बनता है, तो यूजर्स को हर सवाल के लिए फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। AI सीधे कानों में मौजूद रहेगा।

"Sweetpea" प्रोजेक्ट क्या है?

X पर टिप्स्टर Smart Pikachu द्वारा शेयर किए गए लीक के अनुसार, OpenAI के इस इन-हाउस प्रोजेक्ट का कोडनेम "Sweetpea" है। यह प्रोजेक्ट खास तौर पर AI-first ऑडियो हार्डवेयर पर फोकस करता है। इन ईयरबड्स का मकसद सिर्फ म्यूजिक चलाना या कॉल उठाना नहीं होगा, बल्कि ये आवाज सुनेंगे, संदर्भ समझेंगे और ChatGPT की मदद से रियल-टाइम में जवाब देंगे। आसान शब्दों में कहें तो दिनभर आपके साथ चलने वाला एक बातचीत करने वाला AI असिस्टेंट।

Sam Altman का विजन और Jony Ive की डिजाइन सोच

यह आइडिया OpenAI के CEO Sam Altman के उस लंबे विजन से जुड़ा है, जिसमें AI को रोजमर्रा की जिंदगी का नेचुरल हिस्सा बनाना शामिल है। इस प्रोजेक्ट की जड़ें OpenAI और Apple के मशहूर डिजाइनर Jony Ive की साझेदारी से भी जुड़ी हैं। पिछले साल घोषित इस कोलैबोरेशन का मकसद "screen-free" AI devices बनाना था, और Sweetpea को अब तक का सबसे एडवांस नतीजा माना जा रहा है।

Foxconn बनाएगा हार्डवेयर, डिजाइन होगा अलग

लीक के मुताबिक, इन AI ईयरबड्स की मैन्युफैक्चरिंग की जिम्मेदारी Foxconn संभाल रहा है, जो Apple का भी पुराना पार्टनर है। बताया जा रहा है कि Foxconn कुल पांच प्रोटोटाइप डिवाइस पर काम कर रहा है, जिनमें AI ईयरबड्स के अलावा एक पेन जैसा गैजेट और एक होम-स्टाइल डिवाइस भी शामिल है। ईयरबड्स का डिजाइन "egg-stone" जैसा बताया जा रहा है और इनमें 2nm चिप हो सकती है, संभवतः Samsung की Exynos सीरीज से, ताकि ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग हो सके।

AirPods से मुकाबला क्यों होगा दिलचस्प?

Apple 2026 के आसपास AirPods में ज्यादा AI फीचर्स जोड़ सकता है, लेकिन OpenAI का Sweetpea शुरू से ही AI-native प्रोडक्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है। रियल-टाइम ट्रांसलेशन, कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से मदद और पूरी तरह हैंड्स-फ्री बातचीत जैसे फीचर्स इसे 20 अरब डॉलर से ज्यादा के वायरलेस ईयरबड मार्केट में अलग पहचान दिला सकते हैं।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार