Highlight:
Android 17 पर आधारित OriginOS 7 अपडेट का रोलआउट जारी कर दिया है।
iQOO अक्टूबर से लेकर फरवरी तक अपडेट को रोलआउट कर रहे है।
OriginOS 7 में AI कॉल आंसरिंग भी शामिल है।
iQOO Eligible Phones: iQOO ने भारत में अपने स्मार्टफोन के लिए Android 17 पर आधारित OriginOS 7 अपडेट का रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसको लेकर कंपनी बताती है कि यह अपडेट अक्टूबर 2026 के आखिर से मिलना शुरू होगा और फरवरी 2027 तक अलग-अलग मॉडल तक पहुंचेगा। वहीं सबसे पहले iQOO 15 को नया सॉफ्टवेयर मिलने की योजना है जबकि iQOO Z10x 5G को इसके लिए फरवरी तक इंतजार करना पड़ सकता है। साथ ही इस अपडेट में सिर्फ फोन का इंटरफेस नहीं बदलेगा बल्कि मल्टीटास्किंग, AI टूल्स, फाइल शेयरिंग और सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं। लेकिन सभी फीचर्स हर स्मार्टफोन में उपलब्ध हों यह जरूरी नहीं है।
iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपडेट का शेड्यूल साझा किया है। जिसमें कंपनी की योजना के मुताबिक अलग-अलग फोन को इन चरणों में अपडेट मिलेगा:
अक्टूबर 2026 के अंत तक: iQOO 15
नवंबर 2026 के मध्य तक: iQOO 15R और iQOO 13
दिसंबर 2026 के मध्य तक: iQOO 12, iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10R
जनवरी 2027 के अंत तक: iQOO Neo 9 Pro, iQOO Z11 5G, iQOO Z11x 5G, iQOO Z10 5G और iQOO Z10R 5G
फरवरी 2027 के अंत तक: iQOO Z10x 5G
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये निर्धारित समय-सीमाएं हैं किसी खास दिन अपडेट मिलने की गारंटी नहीं। वहीं कैरियर-एक्सक्लूसिव मॉडल इस सूची में शामिल नहीं हैं और उन्हें अलग शेड्यूल के तहत अपडेट मिल सकता है।
OriginOS 7 के बारे में बताए तो इसमें नया इंटरफेस, डायनामिक वॉलपेपर और बेहतर मल्टीटास्किंग अनुभव मिलने की उम्मीद है। यूजर एक साथ कई ऐप्स को अलग-अलग विंडो में खोल सकते है। इसके अलावा फाइलों को उनके नाम के बजाय उनके विवरण के आधार पर खोजने जैसे AI फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। वहीं Vivo के Jovi असिस्टेंट के जरिए डॉक्यूमेंट का सारांश बनाने और रोजमर्रा के काम मैनेज करने में मदद मिलने की बात भी सामने आई है। लेकिन इन फीचर्स की उपलब्धता फोन के मॉडल और सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर निर्भर करती है।
OriginOS 7 में AI कॉल आंसरिंग और कॉल का सारांश तैयार करने जैसे फीचर्स भी शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही Snap & Go फीचर स्क्रीनशॉट में मौजूद यात्रा या इवेंट की जानकारी पहचानकर उसे कैलेंडर में जोड़ने का सुझाव दे सकता है। इसके अलावा कुछ Vivo फोन को PC के लिए वेबकैम की तरह इस्तेमाल करने और अलग-अलग डिवाइस के बीच फाइल शेयर करने की सुविधाएं भी मिल सकती हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से अपडेट में संदिग्ध ऐप्स, असुरक्षित लिंक और स्पैम कॉल की पहचान करने वाले टूल्स दिए जाने की बात कही गई है। लेकिन इनमें से कुछ सुविधाएं सिर्फ चुनिंदा डिवाइस पर उपलब्ध हो सकती हैं।
अपने फोन में Settings के System Update सेक्शन में जाकर अपडेट चेक करें। नया सॉफ्टवेयर उपलब्ध होने पर ही इंस्टॉल करें और उससे पहले जरूरी डेटा का बैकअप रखना बेहतर होगा। नहीं तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है।