WhatsApp लाया iPhone के लिए नया फीचर। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब चैट का लुक होगा और भी शानदार, iPhone में आया ये धांसू फीचर

iPhone WhatsApp Update: WhatsApp दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है। यही वजह है कि कंपनी लगातार अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स लाता है।

सिमरन सिंह

WhatsApp Chat Theme: WhatsApp दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है। यही वजह है कि कंपनी लगातार अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स पर काम करती रहती है। ऐसे में अब WhatsApp ने चैटिंग को और ज्यादा पर्सनल और आकर्षक बनाने के लिए एक नया अपडेट पेश किया है। बता दें कि इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी चैट का पूरा लुक और फील अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकते है।

WhatsApp में आए 5 नए चैट थीम

मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार WhatsApp ने नए चैट थीम को पांच अलग-अलग कैटेगरी में बांटा दिया है। जिसमें Featured, Nature, Live, Minimal और Doodle शामिल किए गए हैं। वहीं हर कैटेगरी में अलग डिजाइन और स्टाइल देखने को मिलेगा। जिसका सीधा मतलब है कि अब यूजर्स को चैट का बैकग्राउंड बदलने के लिए पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा विकल्प देखने को मिलने वाले है।

लेकिन अभी के लिए यह नया फीचर iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले समय में इसे Android यूजर्स के लिए भी इन्हें उपलब्ध करा सकती है। पर Android पर इसकी उपलब्धता को लेकर WhatsApp की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Live कैटेगरी बनी सबसे खास

इन पांचों विकल्पों में Live कैटेगरी सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली साबित हुई है। इसमें ऐसे वॉलपेपर शामिल किए गए हैं जिनमें हल्का और स्लो एनीमेशन चलता रहता है। इससे चैट का बैकग्राउंड सामान्य तस्वीर की तुलना में ज्यादा डायनेमिक नजर आता है। वहीं खास बात यह है कि एनिमेटेड बैकग्राउंड का इस्तेमाल चैटिंग इंटरफेस को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए किया गया है। लेकिन इसका अनुभव फोन और WhatsApp के वर्जन के हिसाब से अलग हो सकता है।

Nature से Minimal तक, पसंद के हिसाब से बदलें लुक

इस फीचर में यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक अलग-अलग थीम चुन सकते है। जिसमें Nature कैटेगरी में प्राकृतिक नजारों और आउटडोर लैंडस्केप से जुड़े बैकग्राउंड मिलेंगे। वहीं जिन्हें लोगों को साफ-सुथरा और कम रंगों वाला डिजाइन पसंद है उनके लिए Minimal कैटेगरी भई इसमें शामिल कि गई है। इसके अलावा Featured और Doodle में भी अलग-अलग डिजाइन विकल्प देखने को मिल रहे है।

ऐसे बदलें WhatsApp चैट थीम

अगर आप iPhone यूजर हैं और इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो WhatsApp की Chat Theme Settings में जाकर उपलब्ध नई थीम्स को देख सकते हैं। इसके बाद Gallery में मौजूद अपनी पसंद की थीम चुनकर उसे चैट पर लागू किया जा सकता है।

इसमें ध्यान रखें कि यह फीचर सभी iPhone यूजर्स को एक साथ नहीं मिला है। WhatsApp इसे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रहा है। इसलिए अगर आपके फोन में अभी यह विकल्प दिखाई नहीं दे रहा तो WhatsApp को अपडेट करने के बाद कुछ समय इंतजार करने से आपको यह दिख जाएगा।

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

न डरेंगे, न पीछे हटेंगे...रिहाई के बाद अभिजीत दिपके ने बताया आंदोलन का अगला प्लान

Agra : ताजमहल की खूबसूरती पर लापरवाही का दाग! ASI की निगरानी पर उठे सवाल