खून की जरूरत पड़ते ही न हों परेशान, घर बैठे ऐसे चेक करें किस ब्लड बैंक में है आपका Blood Group

e-RaktKosh Portal: मेडिकल इमरजेंसी में हर सेकंड बेहद अहम होता है। किसी मरीज को तुरंत खून की जरूरत पड़ जाए तब सही ब्लड ग्रुप की तलाश में अस्पतालों और ब्लड बैंकों के चक्कर लगाना परेशानी बढ़ा सकता है।
need blood check from the comfort of your home e-RaktKosh Portal srs13
e-RaktKosh Portal में कैसे पता चलती है खून की जानकारी।Source. gemini
Published on
Updated on

How To Check Online Blood Stock: मेडिकल इमरजेंसी में हर सेकंड बेहद अहम होता है। खासकर जब किसी मरीज को तुरंत खून की जरूरत पड़ जाए तब सही ब्लड ग्रुप की तलाश में अलग-अलग अस्पतालों और ब्लड बैंकों के चक्कर लगाना परेशानी बढ़ा सकता है। लेकिन अब इस काम के लिए हर जगह फोन करने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार का e-RaktKosh डिजिटल प्लेटफॉर्म घर बैठे आसपास के ब्लड बैंकों में उपलब्ध ब्लड और दूसरे ब्लड कंपोनेंट्स की जानकारी हासिल करने में मदद करता है।

इस सुविधा को उन लोगों के लिए काफी उपयोगी बताया जा रहा है जो इमरजेंसी में जल्दी से सही ब्लड बैंक तक पहुंचना चाहते है। लेकिन उपलब्धता देखने के बाद भी अस्पताल या ब्लड बैंक से फोन पर स्टॉक की पुष्टि करना जरूरी है।

क्या है e-RaktKosh पोर्टल?

e-RaktKosh के बारे में बताए तो यह एक केंद्रीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो देशभर के ब्लड बैंकों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने का काम करता है। इसके जरिए यूजर्स अलग-अलग जगहों पर उपलब्ध ब्लड, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स समेत अन्य कंपोनेंट्स की जानकारी तलाश कर सकते है। वहीं इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको एक-एक ब्लड बैंक में जाकर या कई जगह फोन करके उपलब्धता पूछने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ता। आप एक ही प्लेटफॉर्म पर जरूरत के हिसाब से जानकारी देख सकते है।

घर बैठे ऐसे चेक करें Blood Stock

e-RaktKosh पर ब्लड की जानकारी देखना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। इसके बाद होमपेज पर मौजूद Blood Availability Search विकल्प चुनें। वहीं अब आपको अपनी जरूरत के मुताबिक राज्य, जिला, ब्लड ग्रुप और ब्लड कंपोनेंट जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। सारी डिटेल भरने के बाद Search पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर संबंधित इलाके के ब्लड बैंकों की सूची दिखाई दे सकती है। यहां उपलब्ध स्टॉक से जुड़ी जानकारी देखकर आप अपनी जरूरत के हिसाब से नजदीकी विकल्प तलाश सकते हैं।

need blood check from the comfort of your home e-RaktKosh Portal srs13
Instagram-Facebook चलाने वाले बच्चों के लिए Meta का बड़ा फैसला, रात 12 से सुबह 6 बजे तक ऐप रहेगा बंद

स्टॉक दिखे तो पहले फोन पर करें कंफर्म

जानकारी मिलने के बाद कहा जाता है कि कॉल कर के बात जरूर करें क्योंकि अस्पतालों में ब्लड की मांग लगातार बदलती रहती है। इसलिए पोर्टल पर स्टॉक उपलब्ध दिखाई देने के बावजूद ब्लड बैंक या अस्पताल को फोन करके उपलब्धता की पुष्टि कर लेना बेहतर रहता है। ऐसे में अगर जरूरत का ब्लड उपलब्ध है तो बिना अनावश्यक देरी किए संबंधित ब्लड बैंक या अस्पताल से संपर्क करें। साथ ही ब्लड लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट और अस्पताल की जरूरतों की जानकारी पहले ही पूछ लें।

पहले जानकारी लेने से इमरजेंसी के समय सही जानकारी और कुछ मिनटों की बचत हो सकती है। इसलिए e-RaktKosh जैसी सरकारी डिजिटल सुविधा के बारे में पहले से पता होना आपके और आपके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com