WhatApp and Telegram (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp-Telegram यूजर्स हो जाएं सावधान, साइबर अपराधियों ने ढूंढ निकाला ठगने का नया तरीका

साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ठग भी अपनी ठगी के नए-नए तरीके निकालते जा रहे हैं। मामलों को देखते हुए अब हमें पता चला है कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए एक नई ठगी सामने आ चुकी है। इस लूट में व्हाट्सएप और टेलीग्राम के अंदर एक फेक ग्रुप बनाया जाता है और लोगों को स्टॉक ट्रेडिंग के बारे में भी बताया जाता है। यहां पर लोग अलग-अलग तरीके की वेबिनार और स्टॉक डिटेल्स के नाम पर पैसे लेते हैं।

सिमरन सिंह

Cyber Crime. साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ठग भी अपनी ठगी के नए-नए तरीके निकालते जा रहे हैं। मामलों को देखते हुए अब हमें पता चला है कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए एक नई ठगी सामने आ चुकी है। इस लूट में व्हाट्सएप और टेलीग्राम के अंदर एक फेक ग्रुप बनाया जाता है और लोगों को स्टॉक ट्रेडिंग के बारे में भी बताया जाता है। यहां पर लोग अलग-अलग तरीके की वेबिनार और स्टॉक डिटेल्स के नाम पर पैसे लेते हैं।

जीरोधा ने यूजर्स को दी चेतावनी

ऑनलाइन स्टोर और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा ने अपने यूजर्स को वार्निंग भी दी है। इसके साथ ही अपनी X पोस्ट के जरिए उन्होंने स्कैम से बचने के लिए अपनी ऑफिशियल व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सभी सोशल मीडिया एप्स की लिस्ट को शेयर किया है। साइबर अपराधी जीरोधा ट्रेडिंग क्लब नाम से ग्रुप बनाकर लोगों को ठग रहे थे, जिससे सावधान रहने की सलाह दी गई है।

100% रिटर्न का झांसा

फेक ग्रुप के अंदर साइबर अपराधियों द्वारा पहले आपको भरोसा दिलाया जाएगा और इसके बाद उनके पेट सर्विस का एक्सेस लेने के लिए कहा जाएगा। इसमें यूजर्स को बताया जाएगा कि पेट सर्विसेज के अंदर आपको एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलेगा जिसमें 100% रिटर्न की गारंटी है।

किसी को शेयर न करें अकाउंट डिटेल

जानकारी के अनुसार कंपनी ने लोगों से अपने पासवर्ड और अकाउंट डिटेल्स को शेयर करने से मना किया है। इसके बाद लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। ऐसा कोई व्यक्ति अगर आपको 100% रिटर्न देने की बात करता है तो वह आपके साथ स्कैम कर रहा है। ऐसे लोगों से बचना चाहिए और अपने पर्सनल डिटेल्स को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल