WhatsApp Status (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अब नहीं दिखेगा हर किसी को आपका WhatsApp Status, नया फीचर देगा पूरा कंट्रोल

WhatsApp Custom Status List: WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है, जो आपके स्टेटस शेयर करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। अब आप तय कर पाएंगे कि आपका स्टेटस कौन देखे और कौन नहीं।

सिमरन सिंह

Close Friends WhatsApp: WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है, जो आपके स्टेटस शेयर करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। अब आप तय कर पाएंगे कि आपका स्टेटस कौन देखे और कौन नहीं वो भी पहले से ज्यादा आसान तरीके से। WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट के लिए कस्टम लिस्ट बना सकेंगे। इससे प्राइवेसी और कंट्रोल दोनों बेहतर होंगे।

क्या है नया कस्टम लिस्ट फीचर?

WhatsApp के इस नए फीचर के तहत यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स को अलग-अलग लिस्ट में बांट सकेंगे। हर लिस्ट को एक नाम और आइकन दिया जा सकेगा, जिससे उसे पहचानना आसान होगा। इसका मतलब है कि अब आपको हर बार "My contacts except" या "Only share with" सेटिंग्स में जाकर बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस एक बार लिस्ट बना लीजिए और बार-बार उसी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Close Friends लिस्ट से बढ़ेगी प्राइवेसी

WhatsApp एक खास "Close friends" नाम का नया ऑडियंस ऑप्शन भी ला रहा है। यह फीचर Instagram की तरह काम करेगा, जहां आप अपने करीबी लोगों की एक अलग लिस्ट बना सकते हैं। जब आप इस लिस्ट के साथ स्टेटस शेयर करेंगे, तो सिर्फ वही लोग उसे देख पाएंगे जो इसमें शामिल हैं। यह "Only share with" से भी ज्यादा सुरक्षित और सीमित ऑप्शन होगा।

स्टेटस दिखेगा अलग रंग में

इस फीचर का एक दिलचस्प पहलू यह है कि कस्टम लिस्ट के साथ शेयर किए गए स्टेटस अलग रंग (संभावित रूप से पर्पल) में दिखाई देंगे। इससे यूजर्स को तुरंत पता चल जाएगा कि कौन सा स्टेटस खास लोगों के लिए शेयर किया गया है और कौन सा सभी के लिए।

नाम और इमोजी दिखेंगे, लेकिन प्राइवेसी बनी रहेगी

जब आप किसी कस्टम लिस्ट के साथ स्टेटस शेयर करेंगे, तो देखने वालों को उस लिस्ट का नाम और इमोजी दिखेगा। इसलिए लिस्ट का नाम सोच-समझकर रखना जरूरी होगा। हालांकि, अच्छी बात यह है कि कोई भी यह नहीं देख पाएगा कि उस लिस्ट में और कौन-कौन शामिल है।

फिलहाल टेस्टिंग में है फीचर

यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और जल्द ही बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। WhatsApp इसे और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है ताकि यूजर्स को ज्यादा आसान और सुरक्षित अनुभव मिल सके।

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

इस फीचर के आने के बाद स्टेटस शेयर करना ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल हो जाएगा। अब हर अपडेट को हर किसी के साथ शेयर करने की मजबूरी खत्म हो जाएगी।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा