व्हाट्सऐप, फोटो - सोशल मीडिया  
टेक्नॉलजी

WhatsApp स्टेटस को बनाइए और भी क्रिएटिव! आया Layouts और Music Stickers का मजेदार फीचर

WhatsApp ने स्टेटस फीचर को और मजेदार बना दिया है। नए Layouts फीचर से यूजर्स अब एक साथ 6 फोटो जोड़ सकते हैं और Music Stickers से स्टेटस में म्यूजिक का तड़का लगा सकते हैं। यह अपडेट जल्द ही सभी यूजर्स को मिलने वाला है।

विकास कुमार उपाध्याय

अगर आप WhatsApp स्टेटस के जरिए अपनी बात सबसे अनोखे अंदाज में कहना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। WhatsApp ने अपने स्टेटस फीचर को और ज्यादा इंटरएक्टिव और मजेदार बनाने के लिए दो नए कमाल के टूल्स पेश किए हैं, जिसमें Layouts और Music Stickers शामिल हैं। इन फीचर्स की मदद से अब आपके स्टेटस सिर्फ टेक्स्ट या फोटो तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अब वो आपकी भावनाओं और यादों का रंगीन और संगीतभरा एक्सप्रेशन बन सकेंगे।

व्हाट्सऐप का नया Layouts फीचर उन यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं, जो एक ही फ्रेम में कई यादों को समेटना चाहते हैं। अब आप अपने स्टेटस में एक साथ 6 तक तस्वीरें जोड़ सकते हैं। चाहे वह शादी की यादें हों, किसी टूर की रोमांचक झलक हो या किसी खास दिन के खूबसूरत पल, अब सब कुछ एक ही स्टोरी में दिखाइए।

Layouts में व्हाट्सऐप ने इनबिल्ट एडिटिंग टूल्स भी दिए हैं, जिससे आप अलग-अलग फ्रेम, पोजिशन और डिजाइन के साथ एक आकर्षक कोलाज बना सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्टेटस में जोड़िए अपने जज्बातों की धुन

व्हाट्सऐप का दूसरा धमाकेदार फीचर है Music Stickers, जो आपके स्टेटस को म्यूजिकल टच देगा। अब आप अपनी फोटो या वीडियो स्टेटस पर डायरेक्ट म्यूजिक ओवरले कर सकते हैं। इससे आपकी हर स्टोरी को मिलेगा एक नया मूड और एक शानदार बैकग्राउंड ट्रैक। इतना ही नहीं, आप चाहें तो बिना किसी फोटो या वीडियो के, सिर्फ गाने के जरिए भी स्टेटस अपडेट कर सकते हैं।

इन दोनों नए फीचर्स के आने से व्हाट्सऐप स्टेटस अब सिर्फ एक सूचना देने का माध्यम नहीं रह गया, बल्कि एक इमोशनल एक्सप्रेशन और क्रिएटिव कनेक्शन का जरिया बन गया है। अब आप न सिर्फ अपने खास पलों को तस्वीरों में समेट सकते हैं, बल्कि हर पल को अपनी मनपसंद धुन के साथ और भी जिंदा बना सकते हैं।

कब मिलेगा ये अपडेट?

व्हाट्सऐप ने जानकारी दी है कि Layouts और Music Stickers फीचर्स को धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक रोल आउट किया जा रहा है। अगर आपके ऐप में ये अभी नहीं दिख रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस अपने WhatsApp को Google Play Store या App Store से नियमित रूप से अपडेट करते रहना है।

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता