WhatsApp (Source. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

1 मार्च से बदलेगा WhatsApp का नियम, अगर सिम नहीं है फोन में, तो बंद हो सकता है अकाउंट

New Rule from March 1: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। 1 मार्च से "सिम बाइंडिंग" नियम लागू होने जा रहा है। इसका सीधा मतलब है अब व्हाट्सएप केवल उसी नंबर पर चलेगा, जिसकी सिम होगी।

सिमरन सिंह

WhatsApp SIM Binding Rule: देश के करोड़ों WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। 1 मार्च से "सिम बाइंडिंग" नियम लागू होने जा रहा है। इसका सीधा मतलब है अब व्हाट्सएप केवल उसी नंबर पर चलेगा, जिसकी सिम आपके मोबाइल फोन में मौजूद होगी। अगर आपने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए, तो चैट्स, मीडिया और अकाउंट एक्सेस में दिक्कत आ सकती है।

क्या है SIM Binding नियम?

सिम बाइंडिंग का उद्देश्य फर्जी अकाउंट और ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाना है। नए नियम के तहत Telegram और Signal जैसे ऐप्स भी तभी सही तरीके से काम करेंगे, जब संबंधित नंबर की सिम उसी फोन में एक्टिव होगी। अब तक कई लोग एक फोन में सिम रखकर दूसरे फोन में व्हाट्सएप चलाते थे। लेकिन 1 मार्च के बाद ऐसा करना संभव नहीं होगा। इसलिए हर यूजर को अपनी सेटिंग्स अभी ठीक करनी चाहिए।

आज ही तय करें अपना प्राइमरी नंबर

सबसे जरूरी काम है यह तय करना कि आप आगे व्हाट्सएप किस नंबर से चलाना चाहते हैं। कई लोग ऐसे नंबर से अकाउंट चलाते हैं जिसकी सिम उनके पास नहीं होती या वह नंबर बंद हो चुका होता है। सिम बाइंडिंग लागू होने के बाद यदि वह सिम आपके फोन में नहीं होगी, तो व्हाट्सएप काम करना बंद कर सकता है। इसलिए वही नंबर चुनें जिसकी सिम हमेशा आपके पास और आपके फोन में रहे।

सिम एक्टिव रखना भी जरूरी

सिर्फ सिम फोन में डालना ही काफी नहीं है, उसका एक्टिव रहना भी उतना ही जरूरी है। अगर लंबे समय से रिचार्ज नहीं कराया है, तो तुरंत वैध प्लान से रिचार्ज करा लें। नियम लागू होने के बाद सिस्टम समय-समय पर सिम और व्हाट्सएप अकाउंट का मिलान कर सकता है। अगर सिम इनएक्टिव मिली तो अकाउंट एक्सेस में परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, बंद सिम किसी और को जारी हो जाए तो अकाउंट रिकवरी मुश्किल हो सकती है।

अभी लें चैट्स का बैकअप

सुरक्षा के तौर पर अपने व्हाट्सएप चैट्स का बैकअप तुरंत लें। इससे आपके मैसेज, फोटो, वीडियो और जरूरी बातचीत सुरक्षित रहेंगे। Android और iPhone दोनों में व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर "Chat Backup" विकल्प से यह काम कुछ मिनट में किया जा सकता है। बैकअप बनाते समय वीडियो को भी शामिल करें, ताकि पूरा डेटा सुरक्षित रहे।

ध्यान दें

1 मार्च से पहले अगर आपने सिम और अकाउंट की सही सेटिंग नहीं की, तो बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए आज ही अपना नंबर तय करें, सिम एक्टिव रखें और बैकअप जरूर लें।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी