अब होली के मौके पर रसोई में नहीं होगी भागदौड़, स्मार्ट किचन रोबोट आपके लिए बनाएगा खाना

Wonderchef Chef Magic: होली का त्योहार रंगों के साथ स्वादिष्ट पकवानों का भी त्योहार होता है। ऐसे में घर की महिलाएं का काम आसान करने के लिए Wonderchef अपना स्मार्ट किचन रोबोट Chef Magic ला चुका है।
Chef Magic by Sanjeev Kapoor this Holi smart kitchen robot will cook for you.
Chef Magic (Source. Design)
Published on
Updated on

Smart Cooking Machine: होली का त्योहार रंगों के साथ स्वादिष्ट पकवानों का भी त्योहार होता है। ऐसे में घर की महिलाएं त्योहार को इंजॉय करने की जगह बस खाना बनाने में ही लगी रहती है, लेकिन इस महंगाई के दौर में अगर आप कम मेहनत में स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि होली के मौके पर कम मेहनत और कम कीमत में Wonderchef ने अपना स्मार्ट किचन रोबोट Chef Magic पेश किया है। 1,00,800 रुपये की MRP वाला यह प्रीमियम डिवाइस अब सिर्फ 29,999 रुपये में उपलब्ध है यानी सीधे 70% की बचत के साथ आप अपने त्योहार को खास और आसान बना पाएंगे।

एक मशीन, कई काम: सच में "Works like MAGIC!"

Chef Magic को "The Smartest Kitchen Robot" कहा जा रहा है। यह एक ही डिवाइस में कुकटॉप, मिक्सर, चॉपर, स्टिरर, स्टीमर, पॉट और आटा गूंधने की सुविधा देता है। सिर्फ एक बटन दबाइए यह काटेगा, चलाएगा, पकाएगा और खुद को साफ भी करेगा। इसमें 1800W का पावरफुल मोटर और 360° इंडक्शन टेक्नोलॉजी है, जो 180°C तक तापमान पर भारतीय तड़का और भुनाई जैसे काम आसानी से कर सकती है।

400+ रेसिपी, वो भी Chef Sanjeev Kapoor की

Chef Magic में 400 से ज्यादा प्री-लोडेड रेसिपी मिलती हैं, जिन्हें मशहूर शेफ Sanjeev Kapoor ने तैयार किया है। बस स्क्रीन पर रेसिपी चुनिए, निर्देश के अनुसार सामग्री डालिए और मशीन बाकी काम संभाल लेगी। डिश तैयार होते ही बीप की आवाज आपको बता देगी की खाना तैयार हो गया है। इसके साथ ही इस डिवाइज में हर हफ्ते नई रेसिपी जोड़ी जाती हैं, जिसमें भारतीय, कॉन्टिनेंटल, डेजर्ट, सूप, बिरयानी से लेकर केक और पास्ता तक सब कुछ बनाया जा सकता है।

7-इंच टच स्क्रीन और मोबाइल ऐप कंट्रोल

Chef Magic में 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले है, जहां आप टैप और स्वाइप करके कुकिंग सेट कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल ऐप से आप रेसिपी ट्रैक, स्टार्ट-स्टॉप और कस्टमाइज भी कर सकते हैं। यानी किचन में खड़े रहने की जरूरत नहीं।

Chef Magic OS 2.0 के खास अपडेट

  • अपनी रेसिपी एडिट और सेव करने की सुविधा
  • खुद की नई रेसिपी बनाने का विकल्प
  • बेहतर सर्च इंजन
  • वेजिटेरियन मोड
  • टर्बो मोड से इंस्टेंट ग्राइंडिंग
  • बिल्ट-इन वेटिंग स्केल

साधारण मशीन से कितना अलग?

  • 4.7 लीटर स्टेनलेस स्टील जार (6–8 लोगों के लिए)
  • 4 इंटरचेंजेबल ब्लेड
  • ऑटोमैटिक क्लीनिंग
  • 2-लेयर स्टीमर

2 साल की डोरस्टेप वारंटी

साधारण मशीन जहां सिर्फ सीमित काम करती है, वहीं Chef Magic पूरी रसोई को स्मार्ट बना देता है। अगर आप कम समय, कम मेहनत और कम खर्च में होटल जैसा खाना घर पर बनाना चाहते हैं, तो Chef Magic आपके लिए एक स्मार्ट निवेश साबित हो सकता है। जो इस साल आपकी होली को परिवार के साथ इंजॉय करने का टाइम देंगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com