WhatsApp new feature for Document Scanning (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp में आया Document Scanning फीचर, Android यूज़र्स को मिली बड़ी राहत

WhatsApp ने Android यूज़र्स के लिए Document Scanning फीचर लॉन्च किया है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। यह फीचर पहले केवल iPhone यूज़र्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब Android यूजर्स भी इसका लाभ ले सकते है।

सिमरन सिंह

WhatsApp ने आखिरकार Android यूज़र्स के लिए Document Scanning फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। यह फीचर पहले केवल iPhone यूज़र्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर भी इसकी शुरुआत हो गई है। शुरुआत में यह सुविधा केवल बीटा टेस्टर्स के लिए जारी की गई है।

WhatsApp से ही स्कैन करें डॉक्युमेंट्स

अब यूज़र्स को किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि WhatsApp का कैमरा अब सीधे डॉक्युमेंट स्कैन करेगा और उसे PDF फॉर्मेट में बदलकर शेयर करने की सुविधा देगा। इससे प्रोसेस तेज, सुविधाजनक और एक ही प्लेटफॉर्म पर सीमित हो जाएगा।

कहां मिलेगा नया ऑप्शन?

जब आप WhatsApp चैट विंडो में अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करेंगे, तो अब आपको “Browse Documents” और “Choose from Gallery” के साथ एक नया विकल्प “Scan Document” दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही फोन का कैमरा खुलेगा और डॉक्युमेंट स्कैन करके तुरंत शेयर किया जा सकेगा।

Manual और Auto Scan मोड की सुविधा

WhatsApp ने इस फीचर में दो स्कैन मोड्स जोड़े हैं:

  • मैनुअल मोड: यूज़र खुद तय कर सकता है कि किस हिस्से को स्कैन करना है।
  • ऑटोमैटिक मोड: ऐप अपने आप डॉक्युमेंट के किनारों की पहचान करके उसे स्कैन कर लेता है।
  • इससे यूज़र्स को बेहतर और सटीक स्कैनिंग का अनुभव मिलेगा।

बीटा वर्जन में शुरू हुआ रोलआउट

यह फीचर सबसे पहले WhatsApp Beta for Android v2.25.18.29 में देखा गया था, लेकिन तब यह एक्टिव नहीं था। अब धीरे-धीरे बीटा यूज़र्स के लिए इसका रोलआउट शुरू हो चुका है और कई यूज़र्स ने इसके काम करना शुरू होने की पुष्टि की है।

WhatsApp का नया AI फीचर भी चर्चा में

इसके अलावा WhatsApp ने हाल ही में एक AI-बेस्ड चैट समरी फीचर भी लॉन्च किया है, जो किसी भी चैट का बुलेट पॉइंट सारांश बनाकर यूज़र को बातचीत की मुख्य बात बता देता है – बिना पूरी चैट खोले।

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज