WhatsApp का नया फीचर है काफी खास। (सौ. Frepik) 
टेक्नॉलजी

OpenAI ने WhatsApp पर ChatGPT के लिए नया अपडेट जारी किया, अब इमेज और वॉयस मैसेज भी करेगा प्रोसेस

OpenAI ने दिसंबर 2024 में Meta के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर ChatGPT का आधिकारिक नंबर लॉन्च किया था। पहले यह चैटबॉट सिर्फ टेक्स्ट-आधारित सवालों के जवाब देता था, लेकिन अब इसमें कई नई सुविधाएं जोड़ दी गई हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: OpenAI ने अपने लोकप्रिय चैटबॉट ChatGPT के लिए WhatsApp पर एक नया अपडेट पेश किया है। इस अपडेट के बाद अब यह चैटबॉट केवल टेक्स्ट मैसेज ही नहीं, बल्कि इमेज और वॉयस मैसेज (ऑडियो फाइल्स) को भी समझकर जवाब देने में सक्षम हो गया है। OpenAI ने दिसंबर 2024 में Meta के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर ChatGPT का आधिकारिक नंबर लॉन्च किया था। पहले यह चैटबॉट सिर्फ टेक्स्ट-आधारित सवालों के जवाब देता था, लेकिन अब इसमें कई नई सुविधाएं जोड़ दी गई हैं।

कैसे काम करता है नया अपडेट?

सबसे पहले Android Authority ने इस नए अपडेट की जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, अब WhatsApp पर ChatGPT चैटबॉट यूजर्स द्वारा भेजी गई इमेज और ऑडियो फाइल्स को पहचान सकता है और उनके आधार पर टेक्स्ट में उत्तर प्रदान कर सकता है। हालांकि, यह वॉयस मैसेज का जवाब फिलहाल ऑडियो में नहीं देगा, बल्कि टेक्स्ट के रूप में ही रिप्लाई करेगा।

WhatsApp पर ChatGPT का इस्तेमाल कैसे करें?

  • अपने फोन में ChatGPT का आधिकारिक नंबर +1-800-242-8478 सेव करें।
  • इसके बाद, WhatsApp खोलें और कॉन्टैक्ट्स में जाकर इस नंबर को खोजें।
  • चैट ओपन करें और टेक्स्ट भेजकर बातचीत शुरू करें।
  • अब आप न सिर्फ टेक्स्ट बल्कि इमेज भेजकर भी सवाल पूछ सकते हैं।
  • वॉयस मैसेज के जरिए भी सवाल पूछना संभव है, और यह चैटबॉट टेक्स्ट में उत्तर देगा।

आने वाले नए फीचर्स

यह अपडेट केवल एक शुरुआत है। OpenAI जल्द ही WhatsApp पर ChatGPT अकाउंट को लिंक करने की सुविधा देने वाला है। इससे यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को सिंक कर सकेंगे और पहले की बातचीत को जारी रख पाएंगे। इसके अलावा, OpenAI ने हाल ही में "Deep Research" फीचर भी लॉन्च किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स जटिल शोध संबंधी प्रश्न पूछ सकते हैं और यह वेब पर जाकर मल्टी-स्टेप रिसर्च करने में सक्षम होगा।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी