WhatsApp का नया फीचर। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp iOS अपडेट: ग्रुप कॉल्स के लिए आया यूनिफाइड कॉलिंग मेन्यू, अब शेड्यूलिंग होगी आसान

WhatsApp iOS Update: WhatsApp ने iOS यूज़र्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो ग्रुप चैट्स और बिज़नेस कन्वर्सेशन में कॉल करना और भी आसान हो गया है।

सिमरन सिंह

WhatsApp Update: WhatsApp ने iOS यूज़र्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे अब ग्रुप चैट्स और बिज़नेस कन्वर्सेशन में कॉल करना और भी आसान हो गया है। अपडेट के साथ कंपनी ने यूनिफाइड कॉलिंग मेन्यू (Unified Calling Menu) रोलआउट किया है, जो सभी कॉलिंग ऑप्शन्स को एक ही जगह पर लाता है।

अब कॉलिंग का नया अनुभव

पहले WhatsApp में वॉइस और वीडियो कॉल के लिए अलग-अलग बटन मौजूद थे, लेकिन अब इनकी जगह एक सिंगल मेन्यू दिया गया है। इसके जरिए यूज़र्स:

  • वॉइस कॉल
  • वीडियो कॉल
  • कॉल लिंक बनाना
  • कॉल शेड्यूल करना

जैसे विकल्प चुन सकते हैं। खास बात यह है कि ग्रुप चैट्स में यह फीचर "सेलेक्ट पार्टिसिपेंट्स" का विकल्प भी देता है, जिससे यूज़र तय कर सकते हैं कि किन-किन सदस्यों को कॉल में शामिल करना है। इससे पूरी ग्रुप को बिना वजह डिस्टर्ब करने से बचा जा सकता है।

शेड्यूल्ड कॉल्स और डिटेल्स एक जगह

नए अपडेट के साथ WhatsApp ने Calls टैब में भी बदलाव किया है। अब यूज़र्स सीधे यहां से अपनी शेड्यूल की गई कॉल्स देख सकते हैं। कॉल डिटेल्स तक जल्दी पहुंचने और ज़रूरत पड़ने पर टाइम बदलने का विकल्प भी मौजूद है। जब कोई यूज़र कॉल शेड्यूल करता है, तो उसे कॉन्टैक्ट या ग्रुप चुनने का विकल्प दिया जाता है, ताकि सभी प्रतिभागियों को इनविटेशन भेजा जा सके।

iOS 26 के लिए फुल सपोर्ट

हालांकि आधिकारिक चेंजलॉग में इसका ज़िक्र नहीं किया गया है, लेकिन यह अपडेट iOS 26.0 SDK के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल है। इसका मतलब है कि अब ऐप iOS 26 के नए सिस्टम-लेवल इंप्रूवमेंट्स और बग फिक्स का फायदा उठा सकता है। इससे परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी में सुधार होगा।

Liquid Glass इंटरफेस अभी नहीं

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि फिलहाल नया Liquid Glass इंटरफेस इस अपडेट में एक्टिवेट नहीं किया गया है। Meta इकोसिस्टम की अन्य ऐप्स (जैसे Facebook और Messenger) की तरह, WhatsApp भी इस फीचर को टेस्टिंग और रिफाइनिंग स्टेज में रखे हुए है। कंपनी का कहना है कि यूज़र्स को ट्रांसपेरेंट और विज़ुअली इमर्सिव अनुभव देने के लिए हर डिटेल पर काम किया जा रहा है। इसके पब्लिक लॉन्च में अभी समय लगेगा।

ध्यान दें

WhatsApp का नया यूनिफाइड कॉलिंग सिस्टम न सिर्फ कॉलिंग प्रोसेस को आसान बनाता है, बल्कि ग्रुप चैट्स में अनावश्यक व्यवधान को भी रोकता है। शेड्यूलिंग और पार्टिसिपेंट चयन जैसे फीचर्स इसे और स्मार्ट बनाते हैं। आने वाले समय में Liquid Glass इंटरफेस भी इसमें नया आकर्षण जोड़ेगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला