WhatsApp In Hindi (सौ.सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

नहीं आती English तो ना हो परेशान, एक सेटिंग से हिंदी में होगा WhatsApp

WhatsApp का इस्तेमाल तो हर कोई करता है लेकिन कई बार घर के बुजुर्ग और कई लोगों को अंग्रेजी भाषा में टाइप करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप अपने WhatsApp को एक सेटिंग से ही हिंदी में कर सकते हैं।

सिमरन सिंह

WhatsApp In Hindi. आज के समय में हर उम्र के लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार घर के बुजुर्ग और कई लोगों को अंग्रेजी भाषा में टाइप करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप अपने WhatsApp को एक सेटिंग से ही हिंदी में कर सकते हैं। जिसके बाद आपको WhatsApp इस्तेमाल करने में किसी तरीके की परेशानी नहीं आएगी।

इस तरीके से हिंदी में चलाएं WhatsApp

WhatsApp पर आए दिन कोई ना कोई नया फीचर अपडेट होता रहता है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों के उपभोग के लिए WhatsApp नई सेटिंग को लेकर आया है। WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादातर अंग्रेजी भाषा में किया जाता है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती है और वह हिंदी भाषा का सहारा लेना चाहते हैं। ऐसे में आप एक सेटिंग के माध्यम से व्हाट्सएप को हिंदी में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस एक सेटिंग मात्र से आप अपने WhatsApp को हिंदी के अलावा कहीं और भाषाओं में भी बदल सकते हैं। अगर आपके घर में भी ऐसे लोग हैं तो उनके लिए सेटिंग आप जरूर करें। इसके लिए आपको उनके व्हाट्सएप अकाउंट में जाकर टॉप राइट कॉर्नर में 3 डॉट पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको सेटिंग में जाना है, वहां आप ऐप लैंग्वेज के विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने कई सारी भाषाओं का विकल्प आ जाएगा, जिसमें से आप हिंदी या फिर आपको जो भी भाषा पसंद है उसे सेलेक्ट कर सकते हैं। यह फीचर्स सेलेक्ट करने के बाद आपको WhatsApp में सभी चीज हिंदी में नजर आने लगेगी लेकिन ध्यान रखें कीबोर्ड में भाषा बदलने के लिए आपको फोन की सेटिंग का इस्तेमाल करना होगा।

फोन से चेंज करें टाइपिंग सेटिंग

WhatsApp में भाषा को बदलने के बाद अगर आप टाइपिंग में भी हिंदी भाषा को लाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप अपनी फोन की सेटिंग से इसे चेंज कर सकते हैं। फोन की सेटिंग में जाकर आपको लैंग्वेज पर जाना है। जिसके बाद आप अपनी टाइपिंग में हिंदी भाषा को चुन सकते हैं। जिसके बाद एक क्लिक से ही आपका टाइपिंग बोर्ड भी हिंदी में हो जाएगा।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना