WhatsApp में Call Recording करने के लिए ट्रिक का इस्तेमाल करना है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp Call को भी कर सकते हैं रिकॉर्ड, इस ट्रिक से ऑन होगा फीचर

WhatsApp में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। आजकल के जमाने में नेटवर्क की कमी होने के कारण ज्यादातर लोग WhatsApp कॉल का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसमें रिकॉर्डिंग करना संभव नहीं है। हालांकि, कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप कॉल रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: लाखों करोड़ों लोग WhatsApp का रोजाना इस्तेमाल करते हैं और इसके नए-नए फीचर्स को भी यूज करते हैं, लेकिन क्या आप WhatsApp में कॉल रिकॉर्डिंग कर सकते हैं? यह सवाल सबके मन में आता है। नॉर्मल कॉल रिकॉर्डिंग करना तो लगभग हर किसी को आता है, लेकिन WhatsApp में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। आजकल के जमाने में नेटवर्क की कमी होने के कारण ज्यादातर लोग WhatsApp कॉल का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसमें रिकॉर्डिंग करना संभव नहीं है। हालांकि, कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप कॉल रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।

इस ट्रिक से करें WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग

अगर आप WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप एक ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी आप WhatsApp कॉल करें, तो उसके दौरान अपने फोन का स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन कर लें। इसके अंदर आपको माइक का ऑप्शन ऑन करना है और साथ ही मीडिया ऑप्शन को भी ऑन रखना है। इन दोनों ऑप्शन को ऑन रखने के बाद आप WhatsApp कॉल को रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसमें हो सकता है कि आवाज की क्वालिटी इतनी क्लियर न हो, लेकिन आपके बेसिक इस्तेमाल के लिए तरीका सही है। आईफोन के अंदर भी आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग को ऑन करते हुए माइक्रोफोन को ऑन करके इस चीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा

WhatsApp लगातार अपने कस्टमर को नए-नए अपडेट्स देता रहता है, लेकिन अभी तक इस तरह का कोई भी फीचर मेटा ने लॉन्च नहीं किया है, जिसमें WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर दिया जाए। ऐसे में WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन हो सकता है कि भविष्य में लोगों को देखने के लिए मिले। इसके अलावा, आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद से WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग बड़ी आराम से कर सकते हैं।

इन ऐप का करें इस्तेमाल

Cube ACR ऐप काफी ज्यादा पॉपुलर है और यह नॉर्मल कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग और वीआईपी कॉल रिकॉर्डिंग को भी करता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से आप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4 स्टार दिए गए हैं और 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है।

Salestrail ऐप एक प्रीमियम कॉल रिकॉर्डिंग ऐप है और इसमें आपको कॉल रिकॉर्डिंग आराम से कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 3.5 स्टार दिए गए हैं, जिसे 50 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

ACR Call Recorder भी ऑटोमेटिक कॉल रिकॉर्डिंग ऑप्शन देता है। फोन में अगर आप इसे एक बार एक्टिवेट कर लेते हैं, तो यह आपकी हर कॉल रिकॉर्ड के लिए यूज़फुल होता है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 3.9 स्टार दिए गए हैं। वहीं, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला