Meta Plus (Source. Navbharat Desk) 
टेक्नॉलजी

अब WhatsApp और Instagram चलाना पड़ेगा महंगा, Meta ने लॉन्च किए नए पेड प्लान, फ्री यूजर्स की बढ़ सकती है टेंशन

Meta Plus Paid Subscription Plan: Meta अब Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान कर चुका है। वहीं अब कंपनी के इतने बड़े फैसले का असर दुनियाभर में होगा।

सिमरन सिंह

Meta Plus Subscription: सोशल मीडिया की दुनिया एक बार फिर से बदलने जा रही है क्योंकि Meta अब Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान कर चुका है। वहीं अब कंपनी के इतने बड़े फैसले का असर दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स पर होने वाला है। जानकारी में बताया जा रहा है कि अब तक जो फीचर्स मुफ्त में मिलते थे उनमें से कई फीचर्स पर पैसे देने पड़ सकते है। बता दें कि Meta अब अपने ऐप्स के Plus वर्जन पेश कर रही है। जिनके जरिए यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन और एडवांस फीचर्स जैसे फायदे मिलेगे। जिससे एक बात तो साफ है कि कंपनी अब सिर्फ विज्ञापनों के भरोसे कमाई नहीं करना चाहती और अपने ऐप्स को सब्सक्रिप्शन मॉडल की तरफ ले जा रही है।

WhatsApp Plus में मिलेंगे दमदार फीचर्स

रिपोर्ट में जो जानकारी सामने आई है उसमें बताया जा रहा है कि WhatsApp Plus यूजर्स को कई प्रीमियम फीचर्स इसमें मिलने वाले है। जिसके अदंर कस्टम थीम, यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स को पिन करने जैसे ऑप्शन दिए जाएगे। इसके साथ ही कंपनी का फोकस खासतौर पर पर्सनलाइज्ड मैसेजिंग एक्सपीरियंस पर भी है। जिसका सीधा मतलब है कि यूजर्स अपने WhatsApp को पहले से ज्यादा अलग और यूनिक तरीके से इस्तेमाल कर पाएगे। वहीं कीमत पर नजर डाले तो WhatsApp Plus की कीमत 2.99 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 290 रुपये प्रति महीने रखी गई है। लेकिन अभी के लिए भारत में इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं हुआ है।

Instagram और Facebook में मिलेगा VIP एक्सपीरियंस

Meta Instagram Plus और Facebook Plus को भी ला रही है जिसकी कीमत 3.99 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 387 रुपये प्रति महीने रखी गई है। जिसके अदंर यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि Instagram Plus यूजर्स अब देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई है। साथ ही यूजर्स बिना viewers list में दिखे स्टोरी प्रीव्यू भी देख पाएंगे। वहीं कंपनी 24 घंटे से ज्यादा समय तक स्टोरी दिखाने का ऑप्शन भी दे रही है। इसके अलावा एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन, बायो के लिए खास फॉन्ट्स और ज्यादा प्रोफाइल पिन जैसे कॉस्मेटिक अपग्रेड भी शामिल किए गए हैं। जिसका सीधा मतलब है कि Meta अब सोशल मीडिया को प्रीमियम एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रही है।

Meta AI और क्रिएटर्स के लिए भी नए प्लान

Meta को लेकर बताया जा रहा है कि उसके बदलाव सिर्फ सोशल मीडिया ऐप्स तक सीमित नहीं है। कंपनी ने Meta One नाम से AI, क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए भी नए सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च किए हैं। जिसमें Meta One Plus प्लान की कीमत 7.99 डॉलर जो भारतीय रुपये में करीब 775 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही Meta One Premium प्लान 19.99 डॉलर जो भारतीय रुपये में करीब 1,939 रुपये तक है। वहीं इन प्लान्स के अदंर AI इमेज और वीडियो जनरेशन, लंबे रीजनिंग टास्क और ज्यादा यूसेज लिमिट जैसे फीचर्स दिए जाएगे।

इसके अलावा कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए साफ किया है कि Meta AI चैटबॉट का फ्री इस्तेमाल जारी रहेगा लेकिन भारी यूसेज करने वाले यूजर्स को बाद में पेड प्लान लेना पड़ सकता है।

क्या बदल जाएगी सोशल मीडिया की दुनिया?

Meta के सोशल मीडिया को बदलने वाले इस बड़े कदम से आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फ्रीमियम मॉडल पर तेजी से शिफ्ट हो सकते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में बेसिक फीचर्स फ्री रहेंगे पर जो यूजर्स बेहतर एक्सपीरियंस और ज्यादा पहुंच चाहत है उनको हर महीने पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। जिससे कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को फायदा हो सकता है लेकिन आम यूजर्स के लिए सोशल मीडिया पहले से महंगा हो जाएगा।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM