Waterless cooler जो इस गर्मी में आपके लिए बनेगा वरदान। (सौ. Facebook) 
टेक्नॉलजी

बिना पानी वाला कूलर: अब AC की जरूरत नहीं, ये दे रहा है AC जैसी ठंडी हवा!

ऐसा अनोखा कूलर आ गया है जो बिना पानी के भी AC जैसी ठंडी हवा देने का दावा कर रहा है। खास बात ये है कि ये कूलर जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे ठंडी हवा और ज्यादा देने लगता है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: भीषण गर्मी में हर किसी की पहली ज़रूरत होती है एक ऐसा उपकरण जो राहत पहुंचाए, वो भी किफायती दाम में। अब बाजार में एक ऐसा अनोखा कूलर आ गया है जो बिना पानी के भी AC जैसी ठंडी हवा देने का दावा कर रहा है। खास बात ये है कि ये कूलर जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे ठंडी हवा और ज्यादा देने लगता है।

बिना पानी के देता है शीतल हवा का अहसास

इस आधुनिक कूलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पानी डालने की कोई आवश्यकता नहीं है। आमतौर पर कूलर गर्मी में राहत तो देते हैं, लेकिन नमी और चिपचिपाहट भी साथ लाते हैं, खासकर बरसात के मौसम में। लेकिन यह नया कूलर नमी नहीं छोड़ता, जिससे वातावरण ताजगीभरा बना रहता है।

सिलिकॉन तकनीक से चलता है

इस इनोवेटिव कूलर में खास प्रकार का सिलिकॉन इस्तेमाल किया गया है, जो गर्मी के बढ़ने के साथ हवा को तेजी से ठंडा करता है। यह तकनीक न केवल ऊर्जा की बचत करती है, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध और ठंडा बनाए रखती है।

AC वॉलर पर भी चल सकता है

एक और बड़ी खूबी ये है कि यह कूलर AC वॉलर (सॉकेट) पर भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसका मतलब है कि आपको इसके लिए अलग से किसी भारी बिजली उपकरण की जरूरत नहीं है।

कीमत मात्र ₹2500 से शुरू

इस क्रांतिकारी कूलर की कीमत मात्र ₹2500 से शुरू होती है, जो आम जनता के बजट में आसानी से फिट बैठता है। अगर यह दावे सही हैं, तो यह कूलर भारतीय बाजार में गर्मी के सीजन में गेमचेंजर साबित हो सकता है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

लोग पूछ रहे – "क्या वाकई सही है ये बात?"

सोशल मीडिया पर लोग इस कूलर को लेकर सवाल उठा रहे हैं – "क्या वाकई बिना पानी के ठंडी हवा संभव है?" एक यूज़र ने लिखा, “अगर ये सच है, तो अब AC की जरूरत ही खत्म हो जाएगी।”

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज