TV Garden से देखे सभी देश के चैनल। (सौ. TV Garden) 
टेक्नॉलजी

घर बैठे देखें दुनिया के किसी भी देश का टीवी चैनल, वो भी बिल्कुल फ्री

TV Garden Free Live TV: विदेशी टीवी शो या लाइव न्यूज देखने के लिए महंगे OTT प्लेटफॉर्म या केबल कनेक्शन की जरूरत नहीं है। अब आप अपने घर बैठे ही कई देश के टीवी को देख सकते है।

सिमरन सिंह

Online TV Streaming: अब आपको विदेशी टीवी शो या लाइव न्यूज देखने के लिए महंगे OTT प्लेटफॉर्म या केबल कनेक्शन की जरूरत नहीं है। इंटरनेट पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप दुनिया के किसी भी देश का टीवी चैनल मुफ्त में देख सकते हैं। चाहे बात हो अमेरिकी स्पोर्ट्स चैनल की, कोरियाई ड्रामा की या फिर किसी अरब देश की न्यूज सब कुछ एक क्लिक में आपके मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर।

ऐसे देखें दुनिया भर के टीवी चैनल

अगर आप घर बैठे अमेरिका का रग्बी मैच या कोरिया का ड्रामा सीरियल देखना चाहते हैं, तो इसके लिए बस एक साधारण स्टेप फॉलो करना होगा।

  • अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउज़र ओपन करें।
  • सर्च बार में TV Garden टाइप करें और एंटर दबाएं।
  • जो पहला लिंक दिखे, उस पर क्लिक करें।

अब आप TV Garden के होम पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां से आप किसी भी देश का लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं।

अपनी पसंद की कंट्री चुनें

TV Garden के होमपेज पर एक ग्लोब (Globe) दिखाई देगा, जिसमें अलग-अलग देशों को रंगों के माध्यम से दिखाया गया है।

  • आप ग्लोब पर क्लिक कर अपनी पसंद की कंट्री चुन सकते हैं।
  • साइड में एक कंट्री लिस्ट भी दी गई है, जिसमें से आप देश का नाम सर्च बार में टाइप करके सीधे चुन सकते हैं।
  • जैसे ही आप किसी देश को चुनते हैं, उस देश में चलने वाले सभी टीवी चैनल्स की लिस्ट सामने आ जाएगी।
  • हर चैनल के साथ उसकी लैंग्वेज और कैटेगरी भी लिखी होती है, ताकि आप आसानी से अपनी पसंद का चैनल चुन सकें।

एक क्लिक में शुरू होगा लाइव चैनल

जब आप किसी टीवी चैनल के नाम पर क्लिक करते हैं, तो वह चैनल आपके मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप स्क्रीन पर लाइव चलना शुरू हो जाता है। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से फ्री है और इसके लिए किसी लॉगिन, ऐप डाउनलोड या सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता नहीं होती।

सुरक्षित और आसान एक्सेस

TV Garden का यह सर्विस प्लेटफॉर्म न केवल फ्री और यूज़र-फ्रेंडली है बल्कि कानूनी रूप से सुरक्षित भी है। इसमें किसी भी चैनल को देखने के लिए अतिरिक्त डाउनलोड या तृतीय-पक्ष लिंक की जरूरत नहीं होती।

ध्यान दें

अगर आप बिना पैसा खर्च किए दुनिया के हर कोने से मनोरंजन, खेल और खबरों का मज़ा लेना चाहते हैं, तो TV Garden आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। अब सिर्फ एक क्लिक में पूरी दुनिया आपके स्क्रीन पर!

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना