वीवो X200 - फोटो सोर्स - वीवो डॉट कॉम 
टेक्नॉलजी

VIVO X200 स्मार्टफोन सीरीज की 12 दिसंबर को मार्केट में हो रही एंट्री, मिलेंगे 200MP ZEISS कैमरा और शानदार डिस्प्ले

वीवो X200 प्रो वर्जन में फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जिसे ZEISS ऑप्टिक्स ब्रांड के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला 200MP ZEISS APO कैमरा होगा।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत टेक डेस्क : मोबाइल मैन्युफैक्चर्रस कंपनी वीवो12 दिसंबर को अपनी नई X200 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है। बता दें, इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए जाने हैं, जिसमें X200 और X200 प्रो शामिल हैं। वीवो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइट पर इसकी टीजर जारी कर इस लॉन्च डेट की जानकारी दे दी है। इन स्मार्टफोन्स में कुछ नई और दमदार फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं।

कैमरा और डिस्प्ले

वीवो X200 प्रो वर्जन में फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जिसे ZEISS ऑप्टिक्स ब्रांड के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला 200MP ZEISS APO कैमरा होगा, जो हाई-एंड फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। X200 स्मार्टफोन में 50MP सोनी LYT (OIS), 50MP अल्ट्रावाइड (सैमसंग JN1) और 50MP टेलीफोटो लेंस (सोनी IMX882, 3x जूम) मिलेगा, जबकि X200 प्रो में 200MP टेलीफोटो लेंस (सैमसंग HP9, 3.7x जूम) होगा। डिस्प्ले की बात करें तो X200 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, वहीं X200 प्रो में 6.78 इंच का डिस्प्ले होगा, जो शानदार विजुअल्स देगा। दोनों डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4500 नीट्स तक होगी, जो बाहर के उजाले में भी बेहतरीन व्यू प्रदान करेगा।

पावरफुल परफॉर्मेंस और बैटरी

यह स्मार्टफोन सीरीज मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रॉसेसर पर रन करेगी, जो फनटच OS 15 के साथ काम करेगा। यह चिपसेट शानदार मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस देगा। बैटरी के मामले में, X200 में 5800mAh की बैटरी होगी, जो 90W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं, X200 प्रो में 6000mAh बैटरी होगी, जिसमें 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

रैम और स्टोरेज

वीवो X200 स्मार्टफोन सीरीज में 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है, जो स्टोरेज और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन रहेगा। वीवो ने फिलहाल स्मार्टफोन्स की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये स्मार्टफोन 12 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट