Vivo V50e में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Vivo) 
टेक्नॉलजी

Vivo V50e भारत में लॉन्च: दमदार बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP सेल्फी कैमरे के साथ पेश हुआ नया स्मार्टफोन

यह फोन शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ आता है। MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप जैसी प्रमुख खूबियों के साथ यह फोन भारतीय बाजार।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: Vivo ने भारत में अपने नए प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V50e को गुरुवार को लॉन्च कर दिया है। यह फोन शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ आता है। MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप जैसी प्रमुख खूबियों के साथ यह फोन भारतीय बाजार में धूम मचाने को तैयार है।

Vivo V50e की भारत में कीमत और उपलब्धता

Vivo V50e दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है —

  • 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹28,999 रखी गई है।
  • 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है।

यह स्मार्टफोन पर्ल व्हाइट और सैफायर ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 17 अप्रैल से Amazon, Flipkart और Vivo India E-store पर शुरू होगी, जबकि प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Vivo V50e में 6.77 इंच का फुल HD+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन को Diamond Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7300 SoC चिपसेट है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है और कंपनी ने 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है, जिसमें 116-डिग्री का व्यू एंगल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके साथ Aura Light फीचर भी मिलता है जो कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट देता है।

फोन में 5,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।

डिज़ाइन और कनेक्टिविटी

  • यह फोन IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है।
  • कनेक्टिविटी में 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth, OTG, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
  • पर्ल व्हाइट वर्जन का डाइमेंशन 163.29x76.72x7.39mm और सैफायर ब्लू का 7.61mm है। दोनों वेरिएंट का वजन 186 ग्राम है।

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?