Shah Rukh Khan Vi Campaign में नजर आएंगे। Source. Social media
टेक्नॉलजी

Vi ने बदला अपना लोगो, अब शाहरुख खान करेंगे बड़ा ऐलान, Vi Badal Raha Hai कैंपेन से मचेगा धमाल

Vi New Logo: Vodafone Idea ने अपनी ब्रांड पहचान में बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि कंपनी ने अपने लोगो का नया 3D वर्जन पेश कर दिया है।

सिमरन सिंह

Shah Rukh Khan Vi Campaign: टेलीकॉम कंपनी Vi यानी Vodafone Idea ने अपनी ब्रांड पहचान में बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि कंपनी ने अपने लोगो का नया 3D वर्जन पेश कर दिया है। इसके साथ ही Vi ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को अपने आगामी कैंपेन का चेहरा बनाने का ऐलान किया है। जिसमें कंपनी का नया कैंपेन “Vi Badal Raha Hai... Taiyaar Rahiye” नाम से सामने आएगा। ऐसे में Vi यूजर्स के साथ-साथ टेलीकॉम मार्केट पर नजर रखने वालों की निगाहें भी अब कंपनी के अगले कदम पर टिक हुई हैं।

पुराने लोगो की जगह आया नया 3D अंदाज

Vi के नए लोगो के बारे में बताए तो इसमें कंपनी के पुराने विजुअल एलिमेंट को ही नया रूप दिया गया है। जिसमें पहले देखा गया था कि लोगो में पार्टिकल जैसी आकृति नजर आती थी वहीं अब इसे 3D स्फीयर यानी गोलाकार डिजाइन में बदला गया है। इसके साथ ही इस स्फीयर को लोगो के ऊपर की तरफ शिफ्ट किया गया है। वहीं कंपनी के मुताबिक नया डिजाइन पहले की तुलना में ज्यादा गोल और भरा हुआ है। जिसमें इसका उद्देश्य लोगो में मूवमेंट, गहराई और आधुनिकता का एहसास देना है। वहीं यह बदलाव सिर्फ कॉस्मेटिक अपग्रेड नहीं माना जा रहा बल्कि Vodafone Idea की आने वाली ब्रांड स्ट्रैटेजी की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

शाहरुख खान होंगे Vi के नए कैंपेन का चेहरा

इस बदलाव में लोगो के साथ सबसे बड़ा सरप्राइज शाहरुख खान को कैंपेन में शामिल करना है। जिसको लेकर Vi ने बताया कि अभिनेता कंपनी के नए कैंपेन “Vi Badal Raha Hai... Taiyaar Rahiye” में नजर आएंगे। वहीं कंपनी का कहना है कि यह कैंपेन Vi में होने वाले बड़े बदलाव की झलक देने के लिए तैयार किया गया है। लेकिन शाहरुख खान वाले कैंपेन में कंपनी क्या नया पेश करने वाली है इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

1 सितंबर से शुरू हुआ नए लोगो का रोलआउट

जानकारी में सामने आया है कि Vi ने नए विजुअल आइडेंटिटी को 1 सितंबर से धीरे-धीरे लागू करना शुरू कर दिया है। जिसमें नया लोगो कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म, रिटेल स्टोर्स, कस्टमर टचपॉइंट्स और अन्य कम्युनिकेशन चैनल्स पर दिखाई देगा। वहीं Vi के CEO Abhijit Kishore के मुताबिक लोगो में बदलाव कंपनी के बड़े ब्रांड ट्रांसफॉर्मेशन की पहली झलक है। जो आने वाले हफ्तों में कंपनी की कई रणनीतिक के लॉन्च और नए कैंपेन पेश करने की शुरूआत बनने वाला है। लेकिन इन बदलावों की पूरी तस्वीर अभी साफ नहीं है। ऐसे में शाहरुख खान की एंट्री और नया 3D लोगो इस बात का संकेत दे रहे हैं कि Vi अपने ब्रांड को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी करने में लगा हुआ है।

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिले 3 नए ट्रस्टी, जल्द होगा CEO का ऐलान

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?