Samsung Galaxy Book 6 हुआ लॉन्च, 25 घंटे की बैटरी, Galaxy AI और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Laptop 2026: Samsung ने ग्लोबल मार्केट में नया Galaxy Book 6 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि इस नया डिवाइस को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
Samsung Galaxy Book 6 Launched 25-Hour Battery, Galaxy AI, and 1TB Storage srs13
Samsung Galaxy Book 6 को लॉन्च कर दिया है।Source. Samsung
Published on
Updated on

Samsung Galaxy Book 6 Launch: Samsung ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया Galaxy Book 6 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि इस नया डिवाइस को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए एक साथ पावरफुल और पोर्टेबल लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं। Galaxy Book 6 के बारे में बताए तो इसमें 14 इंच का WUXGA डिस्प्ले, Intel Core 5 प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज दी गई है।

इसके अलावा लैपटॉप में Galaxy AI फीचर्स और Galaxy डिवाइसेज के साथ कनेक्टेड एक्सपीरियंस भी देखने को मिल रहा है। वहीं कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक चल सकती है। लेकिन अभी के लिए भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

75,800 रुपये की शुरुआती कीमत, दो कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy Book 6 को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी करीब 75,800 रुपये रखी गई है। वहीं यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। इसके अलावा यूजर्स को 16GB RAM का विकल्प मिलेगा। जिसमें स्टोरेज के लिए 512GB और 1TB तक के ऑप्शन दिए गए हैं। साथ ही लैपटॉप को Violet Silver और Gray कलर में पेश किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इसे अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया है और भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी बाद में सामने आ सकती है।

Samsung Galaxy Book 6 Launched 25-Hour Battery, Galaxy AI, and 1TB Storage srs13
Samsung Galaxy Book 6 को लॉन्च कर दिया है।Source. Samsung

14 इंच WUXGA डिस्प्ले और Galaxy AI

Galaxy Book 6 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 14 इंच का WUXGA LCD डिस्प्ले मिलता है जिसका रिजॉल्यूशन 1,920x1,200 पिक्सल है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और पीक ब्राइटनेस 350 निट्स है। इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है जो स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक को कम करने में मदद करती है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए Intel Core 5 प्रोसेसर तक का विकल्प, 15 TOPS NPU, 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB PCIe स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Windows 11 Home या Windows 11 Pro 25H2 पर काम करता है।

Samsung Galaxy Book 6 Launched 25-Hour Battery, Galaxy AI, and 1TB Storage srs13
iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग में बड़ा बदलाव, 12 सितंबर की आधी रात से शुरू हो सकती है बुकिंग, जानें Sale Date

2MP कैमरा और Dolby Atmos का सपोर्ट

लैपटॉप में वीडियो कॉलिंग के लिए 2MP कैमरा दिया गया है जो 1080p Full HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही डुअल-एरे डिजिटल माइक्रोफोन, स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए दो USB Type-C पोर्ट, USB Type-A, HDMI 1.4 और 3.5mm हेडफोन/माइक्रोफोन जैक मौजूद है। HDMI पोर्ट 30Hz पर 4K आउटपुट सपोर्ट करता है। वायरलेस कनेक्टिविटी में Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 मिलता है।

Samsung Galaxy Book 6 Launched 25-Hour Battery, Galaxy AI, and 1TB Storage srs13
Samsung Galaxy Book 6 को लॉन्च कर दिया है।Source. Samsung

25 घंटे तक चलेगी बैटरी

Samsung Galaxy Book 6 को लेकर सबसे बढ़ दावा यह किया जा रहा है कि इसमें 61.2Wh बैटरी दी गई है और बॉक्स में 45W अडैप्टर मिलता है। जो लैपटॉप को एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक चला सकता है। ऐसे में अगर यह दावा वास्तविक इस्तेमाल में भी करीब रहता है तो लंबे समय तक काम करने वाले यूजर्स के लिए यह इसकी बड़ी खासियत बनकर सामने आएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com