BHIM App MyUPI: डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ UPI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन पेमेंट फेल होना, गलत ट्रांजैक्शन, ऑटोपे से पैसे कटना या फ्रॉड की आशंका जैसी परेशानियां यूजर्स के लिए चिंता का कारण आज भी बनी हुई है। ऐसे में अब इन्हीं समस्याओं को आसान बनाने के लिए BHIM पेमेंट्स ऐप ने MyUPI नाम का AI असिस्टेंट पेश कर दिया है। जिसको नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की सब्सिडियरी कंपनी NBSL ने 22 सितंबर को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में लॉन्च किया है।
MyUPI के बारे में बताए तो इसको एक AI आधारित असिस्टेंट के तौर पर पेश किया गया है जिससे यूजर्स आम बोलचाल की भाषा में अपनी समस्या बता सकते हैं। वैसे अभी के लिए यह हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, बंगाली और तमिल में 24x7 उपलब्ध है। बता दें कि इसमें पुराने ट्रांजैक्शन की जानकारी लेने से लेकर शिकायत दर्ज कराने तक का काम किया जा सकता है। वहीं यह फीचर BHIM ऐप के Quick Actions सेक्शन में रखा गया है। जहां शिकायत दर्ज होने के बाद यूजर को रेफरेंस नंबर भी दिया जाएगा जिससे वह शिकायत का स्टेटस ट्रैक करने में सक्षम होगा।
UPI फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए MyUPI में Pay Safe विकल्प भी पेश किया गया है। जिसके जरिए यूजर पेमेंट करने से पहले UPI ID या QR कोड डालकर सामने वाले का असली नाम चेक कर सकता है। इसके अलावा Safety Switch फीचर को भी इसमें शामिल किया गया है। जिसमें फोन चोरी होने, अकाउंट से छेड़छाड़ की आशंका या किसी संदिग्ध मैसेज की स्थिति में यूजर तुरंत अपने बैंक अकाउंट को ब्लॉक कर सकता है। वहीं AI असिस्टेंट फ्रॉड के नए तरीकों से जुड़े अलर्ट भी यूजर्स को समय-समय पर देते रहेगा।
MyUPI में यह भी बताया जा रहा है कि यह अपने यूजर्स को उनके सभी ऑटोपे मैंडेट की जानकारी देगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर किसी मैंडेट को रोकने, दोबारा शुरू करने या हमेशा के लिए कैंसिल करने का विकल्प भी इसमें मिलने वाला है। जिसमें यूजर चाहे तो अपना मोबाइल नंबर UPI से डी-लिंक कर सकता है। इसमें Transaction Replay फीचर भी जोड़ा गया है जिसके जरिए पुराने फेल पेमेंट को नए UPI PIN के साथ दोबारा प्रोसेस किया जा सकेगा भले ही पुराना भुगतान किसी दूसरे ऐप से किया जा रहा हो।
इस AI असिस्टेंट के आने से सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठ सकते हैं। जिसको लेकर BHIM ने कहा है कि कोई भी पेमेंट बिना UPI PIN के पूरा नहीं होगा। एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड की एमडी व सीईओ ललिता नटराज का कहना है कि ये नया फीचर ऐप को ज्यादा भरोसेमंद बनाता है। इससे ग्राहक बिना किसी डर के सही जानकारी पाकर समय पर एक्शन ले सकेंगे। ऐसे में आने वाले समय में MyUPI में और क्षेत्रीय भाषाएं जोड़ने की तैयारी भी कि जा रही है। जिससे हो सकता है कि आने वाले समय में इसमें देश कि कई भाषाएं इसमें देखने को मिलेगी।