UP पुलिस का चेतावनी देने का नया तरीका। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

सैयारा फिल्म की तरह यूपी पुलिस ने साइबर ठगी से किया आगाह, देखें अनोखा तरीका

UP Police Cyber Safety Tweet: सोशल मीडिया और लोगों के बीच सैयारा के वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर एक मजेदार लेकिन चेतावनी भरा संदेश जारी किया है।

सिमरन सिंह

Cyber Fraud: फिल्म सैयारा लोगों के दिल में बस चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और सोशल मीडिया पर भी बस सैयारा की ही चर्चा हो रही है। ऐसे में फिल्म की लोकप्रियता के बीच अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर एक मजेदार लेकिन चेतावनी भरा संदेश जारी किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कहीं आपका ऑनलाइन सैयारा साइबर ठग तो नही

यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जो पहले ट्विटर था) पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा, “सैयारा देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं लेकिन असली बेहोशी तब होगी, जब I love you के बाद OTP भेजो प्लीज़ आएगा — और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखाएगा।” इस अंदाज़ में पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन प्यार के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सचेत किया है। जो साइबर ठगी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए दिया गया था।

दिल दें, OTP नहीं

पुलिस ने इस संदेश से बताया है कि डिजिटल रिश्त चाहे कितना भी मजबूत क्यों न हो, कभी भी अपनी गोपनीय जानकारी – जैसे OTP, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। “दिल दें, OTP नहीं” – इस लाइन के ज़रिए पुलिस ने लोगों को भावनात्मक धोखाधड़ी से सतर्क किया है।

साइबर अपराधियों का नया तरीका

आज के समय में साइबर अपराधी फेक प्रोफाइल्स बनाकर प्यार के झूठे वादें करके लोगों को फंसाते हैं। कुछ दिनों के अंदर वे भरोसा जीतकर बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या OTP मांगने लगते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इनकी बातों में आकर जानकारी दे दे, तो उसका बैंक खाता खाली हो सकता है और जिन्दगी भर की जमा पूंजी पर अपराधी अपना हाथ साफ कर सकते है।

ठगी होने प तुरंत करें ये काम

अगर किसी भी स्थिति में आपके साथ साइबर फ्रॉड हो जाएं, तो बिना देरी किए इन उपायों को अपनाएं:

  • नेशनल साइबर हेल्पलाइन: 1930 पर कॉल करें।
  • ऑनलाइन शिकायत: cybercrime.gov.in पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करें।
  • स्थानीय सहायता: यूपी में 112 पर कॉल कर तुरंत सहायता लें।

ध्यान दें

याद रखें, इस स्थिति में घबराने के बाद उठाया गया कोई भी गलत कदम आपके लिए और बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। ऐसे में सोच-समझकर काम करें और किसी सलाहकार की सलाह जरूर लें, जिससे भविष्य में होने वाली परेशानी से आप बच सकें। ऐसे साइबर अपराधियों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक बने रहें और सरकार की बताई गई नीतियों का ध्यान रखें।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन