Smart TV कि बढ़ने वाली है कीमत। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

TV खरीदने का सही समय अभी या Sale में? 32 से 65 इंच तक ये धांसू Deals, 1 अक्टूबर से बढ़ सकते हैं दाम

TV Deals 2026: नया टीवी लेना चाहते है तो 1 अक्टूबर से पहले लेना आपके लिए सही होगा। क्योंकि सामने आई जानकारी बता रही है कि 1 अक्टूबर से TV कि कीमतों में बढ़त देखने को मिलने वाली है।

सिमरन सिंह

Best Smart TV Under 50000: त्योहारी सीजन में अगर आप घर के लिए नया टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ बड़ी सेल का इंतजार करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। बता दें कि इनपुट लागत बढ़ने और LED पैनल जैसे जरूरी कंपोनेंट्स महंगे होने की वजह से 1 अक्टूबर से टीवी की कीमतों में 5 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मौजूदा ऑनलाइन और ऑफलाइन डील्स पर नजर डालना फायदेमंद हो सकता है। इसकी खास बात यह है कि 32, 43, 55 और 65 इंच तक के कई मॉडल फिलहाल अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आकर्षक कीमतों में मिल रहे है।

32 इंच में Xiaomi और LG के ऑप्शन

अगर कमरा छोटा है या बजट कम है तो Xiaomi 32-inch F Series HD Ready Smart LED Fire TV आपके लिए सही होगा। इसकी कीमत 24,999 रुपये है लेकिन Flipkart पर यह करीब 48% डिस्काउंट के बाद ₹12,999 में मिल रहा है। बता दें कि इसमें HD Ready डिस्प्ले, Vivid Picture Engine और 20W स्पीकर के साथ Dolby Audio और DTS Virtual सपोर्ट मिलता है।

वहीं थोड़ा ज्यादा बजट हो तो LG 32-inch HD webOS Smart LED TV विकल्प भी सामने है। जिसकी कीमत 24,990 रुपये है और यह मॉडल Croma पर करीब 32% छूट के बाद ₹17,090 में मिल रहा है। इसमें Alpha 5 AI Processor Gen9, 10W स्पीकर, Dolby Atmos और webOS 26 मिलता है।

43 इंच में ₹19 हजार से ₹22 हजार के विकल्प

43 इंच कैटेगरी में PHILIPS 6100 Series 43-inch Full HD Google TV को Amazon पर ₹21,999 में देखा जा सकता है। इसमें फ्रेमलेस डिजाइन, HDR10, HLG, 24W स्पीकर और Dolby Audio मिलता है। वहीं Croma 43-inch Full HD Smart TV की कीमत करीब ₹18,990 है। जिसमें 20W स्पीकर, Dolby Audio, 2 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलते हैं।

55 और 65 इंच में बड़ी स्क्रीन के ऑप्शन

55 इंच में Realme Techlife 55-inch 4K Google TV Flipkart पर करीब ₹31,649 में उपलब्ध है। इसमें 4K डिस्प्ले, 30W स्पीकर और Dolby Audio मिलता है। वहीं LG 55-inch NANO 4K AI TV Vijay Sales पर करीब ₹44,990 में मिल रहा है।

ऐसे में अगर घर में बड़ी स्क्रीन चाहिए तो Realme Techlife 65-inch QLED 4K Google TV को Flipkart पर ₹47,999 में देखा जा सकता है। इसमें 40W स्पीकर, Quantum Dot टेक्नोलॉजी, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा TCL 65-inch 4K Smart TV करीब ₹48,990 में उपलब्ध है, जिसमें Dolby Vision, MEMC और Dolby Atmos जैसे फीचर्स हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि कीमतें और बैंक ऑफर्स समय के साथ बदल सकते हैं इसलिए खरीदारी से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म पर मौजूदा प्राइस जरूर चेक करें।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा