टेक्नॉलजी

दमदार बैटरी सपोर्ट के साथ Tecno Spark 8T आज देगा भारत में दस्तक, यहां जानें इसकी खासियत और कीमत

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी टेक्नो (Tecno) आज यानी 15 दिसंबर को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 8टी (Tecno Spark 8T) है। भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री अमेजन इंडिया (Amazon India) से की जाएगी। यह स्मार्टफोन शानदार फीचर्स से लैस होगा। साथ ही इसमें दमदार बैटरी सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस में शानदार 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया जाएगा।

Specifications

Tecno Spark 8T से जुड़ी कई लीक रिपोर्ट्स भी समाने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tecno Spark 8T स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें पावर बैकअप के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। वहीं इस स्मार्टफोन  दावा किया जा रहा है कि इसे सिंगल चार्ज में स्टैंडबाय टाइम में 38 दिन का बैकअप देगी।

Camera

फोटोग्राफी के लिए, Tecno Spark 8T स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा, हालांकि अन्य सेंसर की जानकारी फ़िलहाल नहीं मिली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Connectivity 

टेक्नो स्पार्क 8टी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। यह डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा अपकमिंग स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Price

Tecno Spark 8T स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने फ़िलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को 10,000 से 15,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस को कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन