PIC: Twitter 
टेक्नॉलजी

Tecno Camon 19 जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी टेक्नो (Tecno) जल्द अपना नया स्मार्टफोन भारत (India) में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Camon 19 है, जिसका ऐलान कंपनी ने कर दिया था। इस स्मार्टफोन को इसी महीने यानी जुलाई में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, फोन को लॉन्च से पहले कंपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया है।

लिस्टिंग के अनुसार, Tecno Camon 19 स्मार्टफोन में इंडस्ट्री फर्स्ट 64 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा, जो कि RGBW सेंसर सपोर्ट के साथ आएगा। Tecno Camon सीरीज को कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें सिंगल फ्लैश लाइट भी मौजूद रहेगा। फोन को बॉक्सी डिजाइन में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन को स्लिमेस्ट बेजेललेस डिजाइन में लॉन्च किया जाएगा। 

Tecno Camon 19 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च Tecno Camon 18 का सक्सेसर मॉडल होगा। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Tecno Camon 18 स्मार्टफोन में 6.8-इंच का सेंटर-अलाइन्ड पंच-होल IPS LCD डिस्प्ले है। जिसमें FHD+ रेजोल्यूशन है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो पावर बटन में एम्बेडेड है। 

Tecno Camon 18 फीचर्स 

Tecno Camon 18 में रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है। साथ ही 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 48MP का कैमरा दिया गया है। इसमें हीलियो G88 प्रोसेसर सपोर्ट मिलता है। इसमें पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड HiOS 8।0 स्किन पर काम करता है। 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन