Tea App से महिलाओं को मिलेगी डेटिंग में सुरक्षा। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस, डेटिंग से पहले ये ऐप बताएगा लड़के की सच्चाई

Women's Safety App: अमेरिका में Tea App काफी मशहूर हो गया है। यह पारंपरिक डेटिंग ऐप्स जैसा नहीं है। इससे महिलाएं डेट पर जाने से पहले व्यक्ति के बारें में इस ऐप में देख सकती है और सावधान हो सकती है।

सिमरन सिंह

Tea App Dating Review App: अमेरिका के ऐप स्टोर में टॉप चार्ट्स में एक नया और अनोखा नाम सामने आया है – Tea App। यह ऐप पारंपरिक डेटिंग ऐप्स से बिलकुल अलग है और खासकर महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को ध्यान में रखकर इस ऐप को बनाया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को डेटिंग के दौरान संभावित खतरों से पहले ही सतर्क करना है। जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकें।

डेटिंग नहीं, अलर्ट है असली मकसद

Tea App के बारें में बताए तो इसपर न तो कोई चैटिंग होती है, न ही मैचिंग का कोई सिस्टम है। वहीं इस ऐप की शुरुआत Sean Cook ने की थी, जब उन्होंने अपने करीबी की एक डरावनी डेटिंग घटना का सामना किया। ऐप की खासियत में महिलाएं पुरुषों के साथ हुए अपने अनुभव साझा करती हैं, चाहे वह सकारात्मक हो या चेतावनी देने वाला। यूज़र किसी पुरुष का नाम, शहर, अनुभव, और जरूरत पड़ने पर उसकी तस्वीर भी अपलोड कर सकती हैं। इसके साथ ही ऐप में बैकग्राउंड चेक टूल, फोन नंबर लुकअप और रिवर्स इमेज सर्च जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे किसी भी व्यक्ति की पहचान की जांच करना आसान हो जाता है। जिसको लोग देख कर सावधान हो सकते है।

प्राइवेसी और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

Tea App की प्राइवेसी को काफी गंभीरता से लिया गया है। इस ऐप पर यूजर्स स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते है और यूज़र की गतिविधियों की एक्सेस भी सीमित रहती है। नए यूज़र्स के लिए हर महीने सीमित फ्री सर्च मिलते हैं, जबकि अधिक जानकारी के लिए सब्सक्रिप्शन या इनविटेशन की जरूरत होती है। ऐप की कमाई के एक और हिस्सा को देखें तो यह National Domestic Violence Hotline को दान किया जाता है।

विवादों और प्रतिक्रियाओं के बीच लोकप्रियता में इज़ाफा

Reddit और X (जो पूर्व में ट्विटर था) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस ऐप को लेकर बातें काफी तेज हो गई है। कुछ महिलाएं इसे डेटिंग के जोखिमों से बचने का एक बेहतरीन टूल मानती हैं, वहीं कुछ आलोचक कहते हैं कि पुरुषों को यह पता ही नहीं चल पाता कि उनके बारे में क्या कहा गया है, और उन्हें सफाई देने का मौका भी नहीं मिलता। जिससे ऐप पर गलत जानकारी आने का खतरा भी उतना ही है।

क्या सच में बदलेगा डेटिंग कल्चर?

Tea App की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह संकेत मिलता है कि अब महिलाएं ऑनलाइन डेटिंग को लेकर पहले से कहीं ज़्यादा सजग हो रही हैं। वे किसी अजनबी से मिलने से पहले उसके बारें में अधिक जानकारी हासिल करना चाहती हैं। हालांकि, यह भी एक बड़ा सवाल है कि क्या यह ऐप डेटिंग को वाकई सुरक्षित बनाएगा या केवल एक नई डिजिटल बातचीत को जन्म देगा।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी