SpaceXAI का नाम बदलकर SpaceXSI. Source. Meta AI
टेक्नॉलजी

SpaceXAI का नाम बदलेगा SpaceXSI, Elon Musk ने क्यों लिया Super Intelligence वाला फैसला?

SpaceX AI Renamed: Elon Musk ने SpaceXAI का नाम बदलने की घोषणा की है। जो SpaceXSI करनेकि बात कर रहे है। जिसमें इसके नाम को लेकर चर्चा हो रही है।

सिमरन सिंह

Elon Musk SpaceXSI: Elon Musk ने अपनी AI यूनिट SpaceXAI का नाम बदलने की घोषणा की है। जिसके बाद अब इसका नाम SpaceXSI किया जाएगा। वहीं यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सरकारी कामकाज में Artificial Intelligence के बजाय Super Intelligence या SI शब्द इस्तेमाल करने की नीति शुरू की है। बता दें कि Musk ने 4 अक्टूबर को X पर एक यूजर के सवाल के जवाब में कहा था हाँ, हम वह बदलाव करेंगे।

SpaceXAI अब कहलाएगी SpaceXSI

बता दें कि Musk ने अभी के लिए सिर्फ नाम बदलने की पुष्टि की है। जिसमें SpaceX की AI यूनिट के नए नाम को लेकर उन्होंने इस पोस्ट में रीब्रांडिंग की विस्तृत योजना या बदलाव की तारीख नहीं बताई है। इसलिए अभी इसे नाम से जुड़ा घोषित बदलाव मानना सही है न कि कंपनी की AI तकनीक में किसी नए बदलाव की घोषणा है। वहीं यह कदम इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि SI शब्द को लेकर अमेरिकी प्रशासन और टेक इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है। जिसमें Nvidia के CEO Jensen Huang भी AI डेटा सेंटर को superintelligence factories कहने की बात कर चुके हैं।

Trump ने AI की जगह SI क्यों कहा?

29 सितंबर 2026 को Trump ने “Inaugurating the Era of Super Intelligence” नाम से Executive Order जारी किया था। इसमें अमेरिकी कार्यकारी शाखा को आधिकारिक संचार, वेबसाइट, रिपोर्ट और नीति दस्तावेजों में "Artificial Intelligence" और "AI" की जगह "Super Intelligence" और "SI" इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है। इसके आदेश में बताया जा रहा है कि सरकार का मानना है कि मौजूदा frontier AI सिस्टम पारंपरिक AI की शुरुआती परिभाषा से आगे की क्षमताएं दिखा रहे हैं। लेकिन यह आदेश मुख्य रूप से अमेरिकी संघीय सरकार के इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों से जुड़ा है। निजी कंपनियों के लिए यह अपने आप नाम बदलने का कानूनी आदेश नहीं है।

क्या Super Intelligence और AI एक ही हैं?

यहां सबसे जरूरी बात शब्दों का फर्क समझना है। AI एक व्यापक क्षेत्र है जिसमें आज इस्तेमाल होने वाले कई तरह के सिस्टम शामिल हैं। वहीं टेक रिसर्च में Superintelligence आमतौर पर ऐसी काल्पनिक AI क्षमता के लिए इस्तेमाल होता है जो सोचने और समस्या हल करने जैसे लगभग सभी क्षेत्रों में इंसानों से आगे निकल जाए। ऐसी पूर्ण Superintelligence अभी मौजूद तकनीक के रूप में स्थापित नहीं है। इसलिए SpaceXAI का SpaceXSI नाम बदलना यह साबित नहीं करता कि कंपनी ने कोई मानव से बेहतर Super Intelligence सिस्टम बना लिया है।

नाम बदलने से खत्म नहीं होगी AI पर बहस

जानकारी के लिए बता दें कि AI को लेकर असली बहस केवल नाम की नहीं बल्कि सुरक्षा, नियंत्रण और जिम्मेदार इस्तेमाल की है। इसी बीच California के Governor Gavin Newsom ने 30 सितंबर को राज्य एजेंसियों के लिए Artificial Intelligence नाम को बनाए रखने का आदेश दिया है जिसमें Trump की शब्दावली से अलग रास्ता चुना है। ऐसे में Musk का SpaceXAI से SpaceXSI की ओर जाना फिलहाल AI को लेकर बदलती शब्दावली और टेक इंडस्ट्री की दिशा पर चल रही बड़ी बहस का हिस्सा ज्यादा दिखाई देता है।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक