Wireless AI Earbuds: अगर लंबे समय तक ईयरबड्स पहनने से आपके कानों में दर्द होने लगता है या फिर गाने सुनते समय आसपास की आवाजें सुनाई नहीं देतीं तो Sony का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। बता दें कि कंपनी ने भारत में Sony LinkBuds Clip लॉन्च किए हैं जो पारंपरिक ईयरबड्स से बिल्कुल अलग डिजाइन के साथ आते हैं। इन इयरफोन्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें कान के अंदर नहीं बल्कि कान के बाहरी हिस्से पर क्लिप की तरह लगाया जाता है। जिससे यूजर संगीत सुनते हुए या कॉल पर बात करते समय भी आसपास की आवाजें आसानी से सुन सकता है। बता दें कि यह फीचर खासतौर पर सड़क पर चलने, ऑफिस में काम करने या यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Sony LinkBuds Clip के बारे में बताए तो इसमें यूजर्स को तीन खास Listening Modes दिए गए हैं जिन्हें डबल टैप करके आसानी से बदला जा सकता है।
इसके अलावा इनमें Sony की DSEE (Digital Sound Enhancement Engine) तकनीक भी दी गई है जो कंप्रेस्ड ऑडियो की गुणवत्ता को बेहतर बनाकर अधिक प्राकृतिक और स्पष्ट साउंड देने का दावा करती है।
बता दें कि कॉलिंग के लिए LinkBuds Clip में डुअल माइक्रोफोन, Bone Conduction Sensor और AI आधारित Noise Reduction System दिया गया है। जिससे बैकग्राउंड शोर कम होता है और आवाज साफ सुनाई देती है। इतना ही नहीं बैटरी की बात करें तो कंपनी के अनुसार चार्जिंग केस के साथ इसकी कुल बैटरी लाइफ 37 घंटे तक है।
अकेले इयरबड्स 9 घंटे तक चलते हैं जबकि केस अतिरिक्त 28 घंटे का बैकअप देता है। वहीं केवल 3 मिनट की फास्ट चार्जिंग में करीब 1 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस को IPX4 वाटर रेजिस्टेंस, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, Sony Sound Connect App, 10-बैंड इक्वलाइजर और Google Gemini सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिले हैं।
Sony LinkBuds Clip की कीमत पर नजर डाले तो भारत में इसकी कीमत 18,990 रुपये रखी गई है। वहीं अब इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है और इसे यूजर्स ग्रीन, ग्रेज, ब्लैक और लैवेंडर जैसे चार रंगों में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही ग्राहक इसे Sony के आधिकारिक स्टोर, वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।