एक्स, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ ठप! न पोस्ट हो रहे हैं...न फीड हो रही अपडेट; दुनियाभर में यूजर्स परेशान

X Outage: डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, रात 8:17 बजे से ही यूजर्स ने प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में परेशानी की शिकायत शुरू कर दी थी। भारत में करीब 4,500 से ज्यादा यूजर्स ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

मनोज आर्या

X Down Today: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार की शाम को अचानक डाउन हो गया है, जिससे दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान हैं। दुनिया भर के हजारों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (DownDetector) पर शिकायतों की बाढ़ आ गई है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस तकनीकी खराबी का कारण पर कुछ नहीं कहा गया है।

‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक, रात 8:17 बजे से ही यूजर्स ने प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में परेशानी की शिकायत शुरू कर दी थी। रात 8:30 बजे तक भारत में करीब 4,500 से ज्यादा यूजर्स ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका में भी पिछले 30 मिनट में 14,000 से अधिक यूजर्स ने आउटेज की रिपोर्ट की है।

यूजर्स को क्या आ रही हैं दिक्कतें?

  • फीड रिफ्रेश नहीं हो रही: यूजर्स को नोटिफिकेशन तो मिल रहे हैं, लेकिन टाइमलाइन अपडेट करने पर Something went wrong, try again का मैसेज आ रहा है।
  • मोबाइल ऐप पर एरर: मोबाइल यूजर्स को Cannot retrieve posts at this time (इस समय पोस्ट नहीं देख सकते) का एरर दिख रहा है।
  • लिंक्स नहीं खुल रहे: प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए लिंक्स और फीड्स को एक्सेस करने में भी समस्या हो रही है।

डाउनडिटेक्टर की वेबसाइट पर लोग दुनिया भर से रियल टाइम कॉमेन्ट करके बता रहे हैं। ज्यादातर लोगों की एक ही समस्या है। फीड लोड नहीं हो रही है तो कहीं पुरानी फीड खुल रही है। कुछ लोगों को ऐप ओपन करने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

डाउनडिटेक्टर क्या है?

Downdetector एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो दुनियाभर की वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाओं में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को यूजर रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक करता है। ऐप और वेबसाइट दोनों में आई समस्या यूजर्स का कहना है कि दिक्कत सिर्फ मोबाइल ऐप में ही नहीं, बल्कि वेबसाइट में भी हो रही है।

अचानक क्यों ठप हुआ एक्स?

फिलहाल इस आउटेज की सटीक वजह साफ नहीं हुई है। कंपनी की तरफ से भी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, आउटेज अक्सर सर्वर गड़बड़ी, नेटवर्क समस्या या प्लेटफॉर्म अपडेट के कारण होते हैं। इससे पहले भी यूजर्स कई बार इस तरह की समस्याओं का सामना कर चुके हैं।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ