Smartphone Hanging को कैसे ठीक करें। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Smartphone Hanging Problem: फोन के रुक-रुक कर चलने की वजह और आसान समाधान

Phone Hang Fix: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कई बार यही स्मार्टफोन अचानक Hang होने लगता है यानी कमांड देने के बाद भी देर से रिस्पॉन्स करना है।

सिमरन सिंह

Smartphone Hang Solution: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन कई बार यही स्मार्टफोन अचानक Hang होने लगता है यानी कमांड देने के बाद भी देर से रिस्पॉन्स करना, स्क्रीन फ्रीज होना या बार-बार ऐप बंद होना। यह समस्या हर किसी के साथ कभी न कभी जरूर होती है। अच्छी बात यह है कि इस परेशानी का समाधान आपके फोन में ही छिपा है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने स्मार्टफोन को फिर से फास्ट और स्मूद बना सकते हैं।

स्मार्टफोन हैंग होने की वजहें

फोन के हैंग होने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम वजह होती है फोन का स्टोरेज भर जाना। जब फोन की इंटरनल मेमोरी लगभग फुल हो जाती है, तो सिस्टम पर लोड बढ़ जाता है और डिवाइस स्लो होने लगता है। इसे ठीक करने के लिए समय-समय पर अनावश्यक फोटो, वीडियो, फाइल्स और ऐप्स को डिलीट करना जरूरी है।

  • इसके अलावा, अन्य वजहें भी हैं जैसे:
  • बैटरी का खराब होना या पुराना होना
  • कमजोर इंटरनेट कनेक्शन
  • ज़रूरत से ज़्यादा ऐप्स इंस्टॉल होना
  • फोन में वायरस या मैलवेयर का आना

इन सभी कारणों से भी फोन की स्पीड कम हो जाती है और वह बार-बार हैंग करने लगता है।

फोन हैंग होने पर क्या करें?

अगर आपका फोन हैंग हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान कदम उठाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं:

  • फोन का स्टोरेज क्लीन करें: गैर-जरूरी फाइल्स, पुराने वीडियो और अनयूज़्ड ऐप्स को डिलीट करें।
  • बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें: जो ऐप्स इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें बैकग्राउंड से पूरी तरह बंद करें।
  • फोन को अपडेट रखें: अपने स्मार्टफोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट करें ताकि सिस्टम बग्स ठीक हों।
  • ऐप्स को अपडेट करें: Google Play Store पर जाकर सभी ऐप्स को अपडेट करें।
  • कैश मेमोरी क्लियर करें: हर कुछ दिनों में कैश डेटा क्लियर करने से फोन तेज़ी से काम करेगा।

फोन हैंग होने से कैसे बचें?

स्मार्टफोन को स्लो या हैंग होने से बचाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • समय-समय पर फोन की स्टोरेज क्लीनिंग करें।
  • बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स की जांच करें और जरूरत न होने पर उन्हें बंद करें।
  • किसी भी असुरक्षित वेबसाइट या लिंक से ऐप डाउनलोड न करें।
  • हमेशा Google Play Store से ही ऐप्स इंस्टॉल करें।

फोन में एक भरोसेमंद एंटीवायरस ऐप जरूर रखें ताकि किसी तरह के वायरस या मैलवेयर से सुरक्षा मिल सके।

ध्यान दें

स्मार्टफोन का हैंग होना कोई बड़ी समस्या नहीं है, बशर्ते आप समय-समय पर उसके मेंटेनेंस पर ध्यान दें। थोड़ी सी सावधानी और नियमित सफाई से आपका फोन हमेशा स्मूद और फास्ट चलेगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला