Smartphone Battery (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी हो जाती है खराब? इन आम गलतियों से बचेंगे तो सालों तक चलेगी नई जैसी

Smartphone Battery Tips: डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया और ऑफिस वर्क तक हर काम फोन पर ही निर्भर है।

सिमरन सिंह

Smartphone Battery Care: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया और ऑफिस वर्क तक हर काम फोन पर ही निर्भर है। ऐसे में अगर फोन की बैटरी जल्दी जवाब देने लगे, तो परेशानी बढ़ना तय है। भले ही कंपनियां अब बड़े बैटरी पैक दे रही हों, लेकिन कुछ गलत आदतों की वजह से बैटरी की लाइफ तेजी से कम होने लगती है। अच्छी बात यह है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप अपनी फोन बैटरी को सालों तक नए जैसा बनाए रख सकते हैं।

बैटरी को 100% चार्ज करने की आदत छोड़ें

अक्सर लोग फोन को पूरी तरह 100 प्रतिशत तक चार्ज करते हैं या फिर तब तक इस्तेमाल करते रहते हैं जब तक बैटरी पूरी तरह खत्म न हो जाए। दोनों ही आदतें बैटरी के लिए नुकसानदायक हैं। लिथियम-आयन बैटरी को बार-बार फुल चार्ज या फुल डिस्चार्ज करने से उसके सेल्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उसकी क्षमता तेजी से घटती है। बैटरी की सेहत बनाए रखने के लिए बेहतर है कि चार्जिंग लेवल 20% से 80% के बीच रखा जाए।

लोकल या सस्ती एक्सेसरीज से करें तौबा

कई लोग पैसे बचाने के चक्कर में लोकल या घटिया क्वालिटी के चार्जर और केबल का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसी एक्सेसरीज सही वोल्टेज और करंट सप्लाई नहीं कर पातीं, जिससे बैटरी असंतुलित तरीके से चार्ज होती है। लंबे समय में इससे बैटरी की क्षमता कम हो जाती है और ओवरहीटिंग का खतरा भी बढ़ता है। हमेशा कंपनी द्वारा प्रमाणित या ओरिजिनल चार्जर का ही उपयोग करें।

रातभर चार्जिंग पर छोड़ना पड़ सकता है भारी

रात को सोते समय फोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देना सबसे आम लेकिन खतरनाक आदतों में से एक है। फोन भले ही 100% चार्ज होने के बाद चार्ज लेना बंद कर दे, लेकिन लगातार पावर सप्लाई से बैटरी पर माइक्रो-लोड बना रहता है। इससे बैटरी जल्दी कमजोर होने लगती है। कोशिश करें कि सोने से पहले या अलार्म लगाकर चार्जिंग हटाएं।

ओवरहीट होने पर फोन का इस्तेमाल न करें

गर्मियों में या हेवी यूज के दौरान फोन का गर्म होना आम बात है। लेकिन अगर फोन ओवरहीट हो रहा हो और आप फिर भी उसका इस्तेमाल जारी रखें, तो इससे बैटरी के केमिकल रिएक्शन पर बुरा असर पड़ता है। बेहतर होगा कि फोन को कुछ समय के लिए बंद कर दें या ठंडा होने दें, ताकि बैटरी की लाइफ सुरक्षित रह सके।

छोटी सावधानी, लंबी बैटरी लाइफ

इन छोटी-छोटी गलतियों से बचकर आप न सिर्फ बार-बार चार्जिंग की झंझट से बच सकते हैं, बल्कि अपने स्मार्टफोन की बैटरी को लंबे समय तक फिट रख सकते हैं। सही चार्जिंग आदतें अपनाकर फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर बनी रहती है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO