ChatGPT की मदद से काम। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

ChatGPT का स्मार्ट इस्तेमाल: जानिए कैसे करें कामकाज में और भी बेहतर उपयोग

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में चैटजीपीटी एक बड़ा बदलाव ला रही है, जो काम को और भी आसान बना रही है, जिससे लोगों को फायदे के साथ कई नए तरीके मिल रहे हैं।

सिमरन सिंह

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में चैटजीपीटी ने अपनी अलग पहचान बना ली है। आज इसके उपयोगकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में इसका फायदा उठा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास तरीकों से इसका उपयोग करके आप अपने काम को और भी अधिक प्रभावी बना सकते हैं? आइए जानें कुछ बेहतरीन टिप्स, जिससे चैटजीपीटी बन सकता है आपका डिजिटल सहायक।

कल्पनाओं को दीजिए तस्वीरों का रूप

करीब एक महीने पहले चैटजीपीटी में इमेज जनरेशन फीचर जोड़ा गया है। अब आप केवल अपनी कल्पना को शब्दों में कहें और चैटजीपीटी उसे तस्वीर में बदल देगा। हालांकि संवेदनशील या विवादास्पद विषयों पर यह कार्य नहीं करता, लेकिन डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग और विजुअल कंटेंट तैयार करने वाले लोगों के लिए यह फीचर बेहद उपयोगी है।

इंटरव्यू की तैयारी अब होगी पर्सनलाइज्ड

अगर आप नौकरी के लिए इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो चैटजीपीटी आपके लिए मॉक इंटरव्यू का इंतजाम कर सकता है। आप अपनी प्रोफाइल के अनुसार इससे सवाल पूछने के लिए कह सकते हैं, और यह रियल इंटरव्यू जैसी सिचुएशन बनाकर आपकी तैयारी को और मजबूत करता है।

डेटा एनालिसिस अब आसान

बड़े डेटा सेट को समझने और उसका विश्लेषण करने के लिए अब आपको भारी-भरकम सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं। आप चैटजीपीटी से सीधे कह सकते हैं कि वह आपके डेटा को एनालाइज करे और रिपोर्ट तैयार करे।

कोडिंग में बनाएं इसे सहयोगी

अगर आप कोडिंग करते हैं, तो चैटजीपीटी का ‘इंटरएक्ट विद ऐप्स’ फीचर बेहद खास है। इसके जरिए आप Xcode या Notes ऐप जैसी प्रोग्रामिंग टूल्स से सीधे संवाद कर सकते हैं (इसके लिए macOS का वर्जन 1.2025.057 होना आवश्यक है)।

बना आपका पर्सनल सर्च इंजन

अब Google पर अलग-अलग लिंक खंगालने की जरूरत नहीं। चैटजीपीटी आपको किसी भी टॉपिक पर एक साथ सारी जानकारी, स्रोतों के साथ प्रदान करता है। इससे न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि सटीक जानकारी भी मिलती है।

चैटजीपीटी सिर्फ एक चैटबॉट नहीं, बल्कि एक बहुपयोगी डिजिटल साथी बन गया है, जो आपकी रचनात्मकता, जानकारी और प्रोडक्टिविटी को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज