Smart Glasses जो भविष्य बनेगा। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Smart Glasses: भविष्य की तकनीक जो बदल सकती है आपकी डिजिटल दुनिया

स्मार्ट डिवाइस, अपने भीतर छिपाए फीचर्स के जरिए तकनीक को आपकी आंखों और कानों तक सीधे पहुंचाने का काम कर रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले वर्षों में ये हर घर का हिस्सा बन सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: मोबाइल और स्मार्टवॉच के बाद अब स्मार्ट ग्लासेस तकनीक की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाने जा रहे हैं। आम चश्मों की तरह दिखने वाले ये स्मार्ट डिवाइस, अपने भीतर छिपाए फीचर्स के जरिए तकनीक को आपकी आंखों और कानों तक सीधे पहुंचाने का काम कर रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले वर्षों में ये हर घर का हिस्सा बन सकते हैं।

क्या हैं स्मार्ट ग्लासेस की खासियतें?

स्मार्ट ग्लासेस में माइक्रोफोन, कैमरा, स्पीकर और AI आधारित टेक्नोलॉजी जैसे कई स्मार्ट फीचर्स होते हैं। इन्हें पहनकर आप फोटो क्लिक कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं, कॉल रिसीव कर सकते हैं और साथ ही रियल-टाइम इंफॉर्मेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। ये तकनीक आपके रोजमर्रा के अनुभवों को आसान और स्मार्ट बना सकती है।

Ray-Ban और Meta की साझेदारी ने बढ़ाया आकर्षण

हाल ही में Ray-Ban ने Meta के साथ मिलकर एक नया स्मार्ट ग्लास पेश किया है। इसका डिज़ाइन स्टाइलिश है और तकनीकी रूप से यह अत्याधुनिक है। Meta के CEO मार्क ज़ुकरबर्ग का कहना है, “ग्लासेस AI के लिए सबसे बेहतर जरिया हैं। ये वो देख सकते हैं जो आप देखते हैं, और वो सुन सकते हैं जो आप सुनते हैं।” टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

क्या स्मार्ट ग्लासेस स्मार्टफोन का विकल्प बन सकते हैं?

ज़ुकरबर्ग पहले भी वर्चुअल रियलिटी को भविष्य की तकनीक बता चुके हैं, लेकिन उतनी सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि, इस बार उनकी बातों में दम है। स्मार्ट ग्लासेस धीरे-धीरे ऐसे फंक्शंस करने लगे हैं, जो अभी तक सिर्फ स्मार्टफोन करते थे।

हालांकि अभी ये डिवाइस इतने एडवांस नहीं हुए हैं कि पूरी तरह से फोन की जगह ले सकें, लेकिन तकनीक की तेजी से हो रही प्रगति को देखकर कहा जा सकता है कि आने वाला कल स्मार्ट ग्लासेस का होगा।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां